शख्स ने पेड़ की जड़ में फंसे विशालकाय समुद्री कछुए की बचाई जान, देखें दिल छू लेने वाला Video
शख्स ने पेड़ की जड़ में फंसे विशालकाय समुद्री कछुए की बचाई जान, देखें दिल छू लेने वाला Video
नई दिल्ली, 26 जुलाई : सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। कई ऐसे वीडियो होते हैं जो हमारे दिलों को छू लेने वाले होते हैं। कठिन परिस्थितियों में फंसे जानवरों की मदद और बचाव करने वाले वीडियो देखने में बेहतरीन होने के साथ लोगों को बेजुबानों की मदद करने का संदेश भी देते है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है।

विशाल समुद्री कछुआ पेड़ की जड़ में बुरी तरह से फंसा
वीडियो में एक व्यक्ति समुद्र के किनारे एक पेड़ की जड़ों में फंसे एक विशाल समुद्री कछुए को बचाते हुए नजर आ रहा है। पेड़ की जड़ से निकली मोटी शाखा में कछुए के पिछले शरीर का हिस्सा सख्ती से जकड़ा हुआ था।

आदमी ने बड़ी सावधानी से जड़ काटकर कछुए को मुक्त करवाया
वीडियो में नजर आ रहा है कि आदमी इस फंसे हुए विशालकाय समुद्री कछुए को मुक्त करने के लिए पेड़ की जड़ों को पहले सावधानी से काटता है। वह ऐसा सावधानी से बड़े धैर्यपूर्वक तब तक करता रहता है जब तक कि कछुआ उससे मुक्त नहीं हो जाता।

गहरे पानी में लेजाकर तैरने में भी मदद करता है
जड़ से अलग होने के बाद आदमी उस कछुए को उसे जड़ से हटाकर अलग करता है। इतना ही नहींआदमी इतने विशालकाय कछुए को उसके पैर से पकड़कर दूर पानी की ओर ले जाता है और गहरे पानी की ओर खींचकर दूर तैरने में भी मदद करता है।

जानें कितना भारी था ये कछुआ
वीडियो को इंस्टाग्राम पेज गुडन्यूज मूवमेंट पर पोस्ट किया गया है। जिसमें कैप्शन में लिखा गया है होंडुरास में इस आदमी ने एक संघर्षरत समुद्री कछुए को देखा और बचाव के लिए आगे आया। यह कोई आसान काम नहीं है क्योंकि इनका वजन 500-1,500 पाउंड हो सकता है। यानी 227 किलो से 680 किलो के होते हैं ये कछुए। इसके साथ शख्स को हीरो लिखकर तारीफ की ।
शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना कछुए को दिया नया जीवन
कछुआ इतना भारी और समुद्री होने के बावजूद शख्स ने उसकी जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। वीडियो में आप देख सकते हैं कितनी कछुए का वजन इतना अधिक था कि उसे पानी में घसीटते हुए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पानी में जाते ही समुद्री को नया जीवन मिल गया और वो तेजी से तैरता हुआ भागता हुआ नजर आया।

शख्स की तारीफ कर लोग कह रहे धरती का देवदूत
लोग इस वीडियो को देखकर शख्स की जमकर तारीफ कर रहे है और कह रहे है, इस पृथ्वी के देवदूत को धन्यवाद, वहीं एक ने लिखा एक बार जब उसे मैंने देखा कि वह पूरी तरह से पानी में तैर रहा है, तो मुझे अच्छा लगता है कि कछुए को कितना आराम मिला होगा।












Click it and Unblock the Notifications