पालतू कुत्ते को बचाने के लिए भालू से भिड़ गया शख्स, CCTV फुटेज देख उड़ जाएंगे होश

फ्लोरिडा, 15 अगस्त: कुत्ते को दुनिया में सबसे बफादार जानवर माना जाता है। अपने मालिक के लिए कुत्ता किसी भी खतरे से भिड़ जाता है। लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में इसके उलट मामला आया है। यहां पर एक शख्स अपने पालतू कुत्तों के बचाने के लिए जंगली भालू से भिड़ गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वायरल हो रही इस वीडियो में लोग कुत्ते के मालिक की तारीफ कर रहे हैं। (वीडियो नीचे)

महिला ने पहले किया भालू का सामना

महिला ने पहले किया भालू का सामना

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, एक महिला अपने घऱ से बाहर निलकती है। घर के बाहर अंधेरा है। वह अपने पालतू कुत्ते को पुकारती है। तभी महिला देखती है कि उसका कुत्ता भालू के डर की वजह से चुपचाप दुबका खड़ा है। आवाज सुनकर वह भागने लगता है। महिला देखते ही भालू उसका पीछा कर रही है। तो वह जोर जोर से चिल्लाने लगती है। कुत्ता भागता हुए घर के पिछले हिस्से में चलता जाता है। भालू भी उसका पीछा करता हुआ उसके पीछे भागता है।

कुते का मालिक भालू के सामने ढाल बनकर खड़ा हो गया

कुते का मालिक भालू के सामने ढाल बनकर खड़ा हो गया

इसके बाद महिला कुत्ते को बचाने के लिए उसके पीछे भागती है। तब तक शोर सुनकर महिला का पति और बच्चे बाहर निकल आते हैं। कुत्ता पिछले हिस्से से भागकर फिर आगे की ओर आता है। महिला भी डर मारे वापस आ जाती है। कुत्ता घर का गेट खुला देखकर घर में घुस जाता है। भालू कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसने की कोशिश करता है। तभी कुते का मालिक भालू के सामने ढाल बनकर खड़ा हो गया।

हार मानकर भागा भालू

हार मानकर भागा भालू

वीडियो में दिख रहा है कि, भालू शख्स को डराने की कोशिश करता है। लेकिन शख्स सीना तानकर भालू के सामने खड़ा हो जाता है। वह तेज तेज भालू पर चिल्लाने लगता है। इसके बाद भालू डरकर मौके से भाग खड़ा होता है। घटना अमेरिका के शहर फ्लोरिडा की है। यह पूरी घटना घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। घटना का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शख्स की बहादुरी की हर कोई कर रहा है तारीफ

सोशल मीडिया अकाउंट वायरल हॉग के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने उस शख्स को डैड ऑफ द ईयर तक कह डाला। एक यूजर्स ने लिखा कि, वह असली मर्द, खतरे के सामने सीना तानकर खड़ा हो गया। एक यूजर्स ने शिकायती लहजे में लिखा कि, कोई महिला के बारे में बात नहीं कर रहा है... वह इतनी बहादुर है कि वह डर के बावजूद भालू का पीछा करती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+