'वो जिम जाती है...' शख्स ने गर्लफ्रेंड को बस में सीट देने से किया इंकार, सोशल मीडिया पर शेयर की स्टोरी

सोशल मीडिया पर शख्स को उस वक्त लोगों ने बुरा भला कह दिया, जब बस में उसने अपनी गर्लफ्रेंड को सीट नहीं दी। शख्स का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा फिट है।

Bus

कहते हैं प्यार में लोग एक दूसरे के लिए जान भी दे देते हैं। अपने लवर्स के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। प्रेमी अपने पार्टनर्स को चांद तारे तोड़ लाने के वादे करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उस वक्त तगड़ी बहस छिड़ गई, जब एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को चांद तारे तो क्या, एक बस की सीट भी नहीं दी। शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को बस की सीट देने से साफतौर पर इंकार कर दिया। सोशल मीडिया पर ये स्टोरी अब तेजी से वायरल हो रही है।

'मैं बहुत थका हुआ था'

'मैं बहुत थका हुआ था'

26 वर्षीय शख्स ने कहा कि वो थका हुआ था और ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहा था। वहीं सीट नहीं देने पर उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा कि उसमें इंसानियत नहीं है। रेडिट पर शख्स ने लिखा कि मेरी प्रेमिका और मैं किसी कार्यक्रम के लिए बाहर गए थे और हम दोनों ने ही काफी अच्छे कपड़े हुए थे। हम दूसरे शहर में थे और हमारे पास कार नहीं थी इसलिए हमने वहां बस ली।

'मैं फिट नहीं हूं क्योंकि...'

'मैं फिट नहीं हूं क्योंकि...'

शख्स ने आगे कहा कि रास्ते में हमें इस बात का अहसास हुआ कि दूसरे शहर में हमें थोड़ा घूमना चाहिए। हम शहर में घूमे और क्योंकि रास्ता पहाड़ी है और काफी थका देने वाला था। और मैं काफी फिट नहीं हूं। जब हमने घर जाने के लिए बस पकड़ी, तो मैं बस में सबसे पहले घुसा। फिर मैंने देखा कि आखिरी में एक सीट खाली है मैं वहां जाकर बैठ गया और मेरी गर्लफ्रेंड बगल में खड़ी हो गई।

गर्लफ्रेंड ने पहनी हुई थी हील्स

गर्लफ्रेंड ने पहनी हुई थी हील्स

फिर बस चलने लगी और मेरी गर्लफ्रेंड ने पूछा कि क्या वो मेरी सीच ले सकती है, क्योंकि वो काफी थक गई थी। लेकिन मैंने साफ मना कर दिया, क्योंकि मैं खुद भी बहुत थक गया था और मेरी सांस अब भी काफी फूल रही थी। शख्स ने कहा कि मुझे असल मैं नहीं लगा कि इस बार कुछ अलग है, क्योंकि वो हमेशा ही हील्स पहनती है। लेकिन फिर मुझे पता लगा कि उसके हिल्स स्टिलेटोस थे।

'वो मुझसे ज्यादा फिट है'

'वो मुझसे ज्यादा फिट है'

आमतौर पर वो ब्लॉक हील्स पहनती है लेकिन वास्तव में मैं दोनों के बीच फर्क नहीं जानता था। और मुझे नहीं लगा कि इसे पहनने के बाद उसे खड़े होने में परेशानी हो सकती है। इसलिए मैंने उस तरफ इतना ध्यान नहीं दिया। वो ज्यादा फिट है और जिम जाती है। ऐसे में उसके पास ज्यादा सहनशक्ति है। सिर्फ उसके पैर ही थके हुए थे। नेटिजन्स ने इस मुद्दे पर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। एक ने कहा कि उस आदमी ने बहुत गलत किया।

Recommended Video

    Karwa Chauth 2022: गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराना पति को पड़ा भारी, हुई धुनाई | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+