लॉटरी के ₹46,000 लेने गया था, चमक गई किस्मत 4.5 करोड़ लेकर आया घर

वाशिंगटन, 9 जून। लॉटरी ऐसी चीज है जिसमें सफलता आपके भाग्य पर निर्भर करती है। यानि आप लकी होंगे तो जीत आपकी है लेकिन कुछ लोग इतने ज्यादा लकी होते हैं कि लॉटरी से उनकी किस्मत ही खुल जाती है। अमेरिका में एक शख्स की किस्मत ऐसे ही खुल गई जब वह लॉटरी के 46,000 रुपये लेने गया था लेकिन वापस 4.5 करोड़ रुपये लेकर लौटा।

600 डॉलर लेने आया था मिले 6 लाख डॉलर

600 डॉलर लेने आया था मिले 6 लाख डॉलर

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का शख्स राज्य के लॉटरी मुख्यालय में 600 डॉलर लगभग 46,000 रुपये की लॉटरी का इनाम लेने आया था। लेकिन जब वहां पहुंचा तो ये जानकर हैरान रह गया कि उसे 5,85,949 (4.5 करोड़ रुपये) इनाम में मिलने वाले हैं।

नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले जोशुआ लॉकलियर ने उत्तरी कैरोलिना शिक्षा लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने कैश फास्ट प्ले टिकट खरीदा था। उन्होंने कहा कि उन्हें लॉटरी विभाग से एक संदेश मिला जिसमें उन्हें इनाम लेने के लिए बुलाया गया था।

लॉटरी ऑफिस पर पता चला जीता है जैकपॉट

लॉटरी ऑफिस पर पता चला जीता है जैकपॉट

संदेश मिलने के बाद जोशुओ लॉकलियर लॉटरी ऑफिर पहुंचे और अपने इनाम के बारे में पूछा तो जो पता चला वह सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना ही न रहा। वह तो सिर्फ 600 डॉलर लेने आए थे लेकिन पता चला कि उन्होंने जैकपॉट ही हथिया लिया है।

जोशुआ ने कहा कि मैने टिकट पढ़ा और मुझे लगा कि 600 डॉलर जीते हैं लेकिन मुख्यालय पहुंचन पर पता चला कि उनकी किस्मत ने उन्हें जैकपॉट दिला दिया है। जिसका कुल इनाम लगभग 6 लाख डॉलर था। भारतीय रुपये में यह लगभग 4.5 करोड़ रुपये होता है।

नहीं हो रहा था विश्वास

नहीं हो रहा था विश्वास

उन्होंने कहा कि पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वास्तव में उन्होंने जैकपॉट हथिया लिया है। अब उनसे पड़ोसी पूछते हैं कि आखिर जैकपॉट हथियाने का क्या तरीका है और वह कहते हैं कि ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे जैकपॉट हथियाया जाए। 33 साल के जोशुआ अब इनाम का राशि से अपने लिए एक नया घर और कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।

लॉटरी ने बदली है कईयों की किस्मत

लॉटरी ने बदली है कईयों की किस्मत

जोशुआ की तरह ही वर्जीनिया के भी एक शख्स की किस्मत पलट गई थी जब उसने 2021 में भाग्य आजमाते हुए एक साथ लॉटरी के 20 टिकट एक साथ खरीदे थे। जब लॉटरी के नतीजे घोषित हुए तो उस शख्स ने सभी 20 टिकटों को मिलाकर एक लाख डॉलर का इनाम जीता था जो भारतीय रुपये में 74 लाख रुपये के बराबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+