शख्स ने किया 2027 में पहुंचने का दावा, वीडियो शेयर कर दिखाई 6 साल बाद की दुनिया
नई दिल्ली, सितंबर 29: सोशल मीडिया पर आए दिन लोग अजीबो-गरीब दावे करते देखे और सुने जा सकते हैं। कुछ को ये दावा करते देखा जा सकता है कि, उन्होंने एलियन से बात की तो वहीं एक महिला ये दावा कर डाला कि, उसने एलियन से शारीरिक संबंध बनाए हैं। अब सोशल मीडिया एक और बेहद ही चौंकाने वाला दावा सामने आया है। एक टिक टॉकर ने दावा किया है कि, वह गलती से फ्यूचर में चला गया है। शख्स का कहना है वो 2027 में फंस गया है। उसने एक वीडियो भी शेयर किया है।

दुनिया में अकेला होने का किया दावा
जेवियर नाम के इस शख्स ने दावा किया है कि, वह ये वीडियो वर्ष 2027 से पोस्ट कर रहा है। वीडियो स्पेन में सुनसान सड़कों पर कारों और इमारतों के साथ फिल्माया गया। इस वीडियो में कोई शख्स नहीं दिख रहा है। 2027 ते इस टाइम ट्रैवलर ने दावा किया है कि सामूहिक विनाश वह दुनिया में अकेला बचा है। इन वीडियोज में खाली सड़कें, मॉल और घर नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज में कोई और इंसान दिखाई नहीं दे रहा है।

पिछले 219 दिन से इस दुनिया में अकेला है ये शख्स!
इस शख्स ने दावा किया कि, उसके घर के पीछे वाले चिल्ड्रन पार्क में बच्चे नहीं हैं। उसने दावा किया वह पिछले 219 दिन से इस दुनिया में अकेला है। उसका कहना है कि, 6 साल दुनिया ऐसी हो जाएगी। एक अन्य वीडियो को उसने ड्रोन से फिल्माया है। जिसमें वे समुद्र के किनारे अकेला खड़ा नजर आ रहा है। जेवियर द्वारा इस हफ्ते टिकटॉक पर शेयर किए गए इस वीडियो अब लाखों लोग देख चुके हैं। जेवियर के टिकटॉक पर 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

6 साल बाद ऐसी दिखेगी दुनिया
जेवियर का कहना है कि ये सारे वीडियोज 2027 के हैं। आज से 6 साल बाद दुनिया ऐसी दिखेगी। वो गलती से भविष्य में चला गया है। उसे लौटने का कोई तरीका समझ नहीं मिल रहा है। ऐसे में उसके लिए 2027 में एक-एक दिन बिताना काफी मुश्किल पड़ रहा है। ये सारे वीडियोज स्पेन के हैं। जेवियर का दावा है कि, 13 फरवरी से भविष्य में फंसा हुआ है। उसने बताया कि अचानक एक दिन वो अस्पताल में उठा और उसके बाद खुद को पूरे शहर में अकेला पाया।

लोगों ने दावे पर उठाए सवाल
वीडियो में यह शख्स दावा कर कहा कि, पूरी में कई इंसान नहीं बचा है। उसने शॉपिग मॉल के अंदर की तस्वीरें शेयर की है। जिनमें दुकानें तो खुली हुई हैं,लेकिन उनके अंदर कोई नहीं दिख रहा है। उसने वीडियो शेयर कर लिखा कि, मैं मानव जीवन को खोजने की कोशिश करता रहता हूं। मैं उम्मीद खोने लगा हूं। आज मुझे खाने के लिए कुछ मिला है। यह कब तक चलेगा? लोगों से मदद मांग रहा है। इसके साथ उसके वीडियो पर लोगों ने सवाल भी खड़े किए है। जैसे लोगों के विलुप्त होने पर बिजली कैसे जनरेट हो रही है, सड़के गलियां इतनी साफ कैसे हैं। शख्स इसका कोई जवाब नहीं दे पाया है।












Click it and Unblock the Notifications