गर्म तेल में डालते ही जिंदा हो गई सिर कटी मछली, वायरल हुआ डरा देने वाला Video
वायरल वीडियो में शख्स जैसे ही मरी हुई मछली को गर्म तेल में डालता है, मछली अचानक जिंदा हो उठती है।

दुनिया अजब-गजब चीजों से भरी पड़ी है और सोशल मीडिया इन्हीं अजब गजब चीजों को दिखाने का एक बेहतरीन जरिया बन चुका है। कई बार इंटरनेट पर ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिनपर एक बार को यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। मछली जल की रानी है कविता तो बचपन में हम सभी ने सुनी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मछली जल ही नहीं तेल की भी रानी है। वायरल हो रहे वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। जिसमें शख्स ने मछली को फ्राय करने के लिए जैसे ही खौलते हुए तेल में डाला, वो जिंदा हो उठी। जी हां! ये देखकर उस शख्स के भी रोंगटे खड़े हो गए। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मछली को फ्राई करने लगा शख्स
रेडिट पर पोस्ट किया हुआ ये वीडियो अपने आप में बेहद चौंकाने वाला है। मछली का सिर नहीं है और वो मरी हुई थी। बिन सिर वाली मरी हुई मछली को जब शख्स ने फ्राई करना चाहा और तेल के पैन में डाला, तो वो जिंदा हो उठी। मछली ऐसे फड़फड़ा रही हो, मानो वो खौलता हुआ तेल नहीं बल्कि पानी हो।

पहले हुई थोड़ी सी हरकत और फिर...
गर्म तेल में डालते ही मछली के अंदर जान आ गई। बिना सिर वाली इस मछली को शख्स ने आटे में कोट कर रखा था। उसने पहले मछली को हल्का सा डिप किया तो कुछ भी नहीं हुआ। लेकिन इसके बाद मछली के शरीर में थोड़ी थोड़ी हरकत होने लगी और फिर एकदम से वो छटपटाने लगी।

हैरान रह गया शख्स
पैन में रखा हुआ तेल भी बाहर आ गया। मछली को छटपटाता देख शख्स ने पैन वहां से हटा दिया और उसे सिंक के पास ला दिया। मछली के शरीर में हो रही हरकत हल्की नहीं बल्कि काफी तेज थी। ठीक उसी तरह जैसे मछली उसी वक्त पानी से निकाले जाने पर करती है। हैरान कर देने वाले इस वीडियो को रेडिट पर पोस्ट किया गया है।

क्या वाकई जिंदा हुई थी मछली?
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि जब मछली मौत स्वीकार ना करे। इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है और इसके पीछे विज्ञान है। एक रेडिट यूजर ने कहा कि ये सिंपल कैमिकल रिएक्शन है। जब मछली को गर्म तेल में डाला गया, तो तेल में मौजूद नमक उसकी नसों तक पहुंचा और उन्हें ट्रिगर कर दिया। इससे मछली की मसल्स में हरकत होने लगी और वो फड़फड़ाने लगी। असल में मछली जिंदा नहीं हुई।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications