नरक पहुंच कर शैतान से मिला युवक! बोला- गिड़गिड़ाने पर स्वर्गदूत ने किया आजाद
एक युवक को डॉक्टरों ने मरा मान लिया था। लेकिन कुछ ही समय बाद वह जिंदा हो गया। युवक का दावा है कि इस दौरान वह नरक में था, जहां वह शैतान से भी मिला था।

Image: File
दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने असामान्य अनुभवों से जुड़ी दुर्लभ कहानियों को दुनिया के सामने रखा है। लोग इन्हें मानें या ना मानें मगर उनके दावे पर हैरानी जरूर होती है। एक युवक ऐसे ही दावे को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यूनीलेड की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने नरक और शैतान को लेकर अजीबोगरीब दावे किए हैं। युवक के मुताबिक, 'मरने' के बाद वह सीधे नरक पहुंचा, जहां वो शैतान से भी मिला।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर डॉक्टर ने एक वीडियो में दावा किया है कि वह एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था, जिसे ड्रग डील के दौरान लोगों ने चाकू मार दिया था। घायल युवक जब अस्पताल लाया गया, तो उसकी सर्जरी गई की और उसके दिल के पास के घाव का इलाज किया जाने लगा। इसी दौरान रोगी जाग गया और यह दावा करने लगा कि वह अभी-अभी नरक में शैतान से मिलकर आया है।
मरीज ने दावा किया कि उसने जो भी वहां देखा वो काफी डरावना था। वह बेहद घबरा गया और भगवान से प्रार्थना करने लगा कि उसे बचा ले। तभी उसे एक दूत ने नरक से बाहर खींच लिया। रोगी ने कहा कि उसने देखा कि उसकी जान डॉक्टर बचा रहे हैं। डॉक्टर ने वीडियो में कहा कि उन्हें युवक की बातों में सच्चाई नजर आई। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए सबसे आश्चर्यजनक अनुभव था, क्योंकि कोई भी नरक को लेकर बातें नहीं करता। मैंने युवक की आंखों में उस डर को महसूस किया है। मुझे यकीन है कि वो शैतान से मिला होगा।'
इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने युवक को यह कहते हुए भी सुना कि इस घटना ने उसकी जिंदगी बदलकर रख दी है। अब उसने भगवान को अपना जीवन सौंप दिया है। टिकटॉक पर इस वीडियो को लाखों बार देखा गया और हजारों लोगों ने इस घटना के बारे में टिप्पणी की। आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला पहले भी सामने आया था जब एक आदमी की मृत्यु हो गई थी। फिर अचानक उसने अपनी आंखें खोली और उसने नरक का दौरा करने का दावा किया। उसने दावा किया था कि उसे राक्षसों ने उसे रिहाना के गाना गाने के लिए दंडित किया था।












Click it and Unblock the Notifications