मोटसाइकिल को मॉडिफाई कर बनाया 'पिंकी', अब वायरल हो रहा है VIDEO

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली की सड़कों पर एक शख्स को गुलाबी रंग की एक छोटी सी मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाया गया है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। कस्टम मोटरसाइकिल के मालिक ने इसे पिंकी नाम दिया है।

'मिनी बुलेट' में पीछे की तरफ ऑफसेट मोनोशॉक और सामने टेलीस्कोपिक फोर्क के साथ सिंगल-सीट, बॉबर जैसा सेटअप है।

man modified motorcycle

बाइक की रेट्रो थीम इसके गोलाकार हेडलैंप और गोल टर्न इंडिकेटर्स, टियरड्रॉप आकार के इंजन टैंक के साथ साफ है। हालांकि मोटरसाइकिल की विशिष्टताएं या आयाम उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन ये एक आम मोटरसाइकिल की तुलना में बहुत छोटी है।

बताते चलें कि इस मोटरसाइकिल को दिल्ली स्थित 'एनसीआर मोटरसाइकिल्स' ने बनाया है, जिसका मालिकाना उसी व्यक्ति के पास है जिसे इसे चलाते हुए देखा गया है। मोटरसाइकिल को मॉडिफाई करने वाले शख्स का दावा है कि उसने ये मोटरसाइकिल अपनी बेटी के लिए बनाई है और असल में ये मोटरसाइकिल के बजाय 2013 होंडा एक्टिवा स्कूटर पर आधारित है। 'पिंकी' में एक्टिवा के 110 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन और चेसिस का उपयोग किया गया है, जिसमें बाद वाले को थोड़ा मॉडिफाई किया गया है।

ईंधन टैंक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल से लिया गया है, लेकिन इसे थोड़ा छोटा किया गया है। फ्रंट सस्पेंशन को फ्रंट डिस्क के साथ होंडा एविएटर से लिया गया है, जबकि हैंडलबार को रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से लिया गया है। कई हिस्सों को भी कस्टम बनाया गया है जैसे मडगार्ड, फ्रेम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+