Live Video: जिंदगी ने युवक को दिया सेकंड चांस, बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, खरोंच तक नहीं आई
नई दिल्ली, 31 मई: सड़क पर चलने वाले वाहनों की लापरवाही अक्सर किनारे खड़े लोगों पर भारी पड़ती है। तमाम ऐसे हादसों के लाइव वीडियो आपने देखें होंगे, जिसमें सड़क के किनारे खड़े लोग तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर मौत का शिकार हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी जिंदगी आपको दूसरा चांस देती है, जिसका जीता जागता उदाहण हाल ही में सामने आया है, सोशल मीडिया पर ब्राजील का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेकाबू ट्रक अपना कहर बरपाते हुए फुटपाथ पर इंतजार कर रहे शख्स पर जा चढ़ा, गनीमत रही कि इस हादसे में युवक बाल-बाल बच गया।

सांसें रोक देने वाले हादसे का वीडियो वायरल
सांसें रोक देने वाले इस हादसे का वीडियो ब्राजील के माराकाना से सामने आया है, जिसमें ट्रक की चपेट में आने वाले सड़क के किनारे खड़ा व्यक्ति अपनी किस्मत से बाल-बाल बच गया, ट्रक सबसे पहले एक पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद वो बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े युवक से जा भिड़ा। इस हादसे के वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी यूजर्स सन्न रह गए।

पेड़ से टकराया ट्रक और फिर...
जानकारी के मुताबिक माराकाना की सड़क पर ट्रक अपनी रफ्तार से चल रहा था, लेकिन अचनाक पेड़ से वो जा टकराया और उछलकर फुटपाथ पर खड़े युवक की तरफ बढ़ने लगा। 34 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत एक शख्स के फुटपाथ के पास खड़े होने से होती है, जिसके हाथ में एक हेलमेट भी है। बैकग्राउंड में आपको कई वाहन निकलते हुए दिखाई देंगे, जिनमें से एक ने युवक को अपनी जद में लिया।

ट्रक की चपेट में आया युवक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक खड़ा हुआ है, और उसके पीछे से कई वाहन निकल रहे हैं, लेकिन इतने में एक ट्रक आता है, जिसका फ्रेम का ऊपरी हिस्सा एक पेड़ पर फंस जाता है, जिससे ड्राइवर अपना कंट्रोल खो बैठता है। इसके बाद ट्रक तेजी से युवक की तरफ बढ़ता है।

हादसे के बाद फौरन भागा युवक
हालांकि यहां सबके अच्छी बात यह होती है कि शख्स को ट्रक का साइड का हिस्सा टक्कर मारता है, ना कि सामने वाला, जिससे वह दीवार और ट्रक के बीच फंस जाता है। ट्रक के अंदर मौजूद ड्राइवर जब गेट खोलता है तो डरा हुआ शख्स वहां से फौरन भाग जाता है।

देखें, हादसे का Viral Video
जानकारी के मुताबिक यह घटना 23 मई की है और इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रक की चपेट में आया शख्स किसी भी तरह से गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। उसके हाथों पर सिर्फ छोटे-छोटे घाव और खरोंच आईं थी। आप भी देखिए दिल दहला देने वाले इस हादसे की लाइव वीडियो (खबर के अंत में)
Brazil, Ceara. A man miraculously survived a collision with a truck. The truck hits a tree and abruptly changes direction, hitting the sidewalk in the direction of the man. The man was not seriously injured, there were only small bruises and scratches on his hands. pic.twitter.com/Rlc9LLzTAs
— 𝕰𝖗𝖎𝖈 𝕬𝖗𝖙𝖍𝖚𝖗 𝕭𝖑𝖆𝖎𝖗 乔治奥威尔 (@George62989794) May 29, 2022












Click it and Unblock the Notifications