अब फोन पर कर सकते हैं भगवान से बात! AI की मदद से कंपनी ने किया ऐसा कारनामा

जिन लोगों की भगवान पर अटूट आस्था होती है, वे हर समय उनका जाप करते हैं, फिर चाहे समय कैसा भी हो। कई लोग भगवान को अपने मंदिरों में पूजते हैं तो कई लोग उनकी खोज में दुर्गम पहाड़ियों में भी चले जाते हैं। आपने साधु संतों के हिमालय में तपस्या करने के बारे में भी सुना ही होगा। वैसे भगवान से संपर्क साधना इतना भी आसान नहीं है। लोग भगवान को पाने के लिए पूजा-पाठ करते हैं। लेकिन अब लगता है भगवान से संपर्क साधना काफी आसान हो गया है। चलिये समझते हैं कैसे?

लेकिन क्या वाकई लोग इसके जरिये सीधे भगवान से बात कर सकते हैं? इस सवाल के जवाब में कई लोग इस ऐप को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। दरअसल, ये असल में भगवान नहीं बल्कि एक एआई चैटबॉट है, जो आपसे वैसी ही बातें करेगा, जैसा कि धार्मिक ग्रंथों में भगवान द्वारा की गई है।

man made app

यीशु मसीह के अलावा ये अन्य बाइबल के किरदारों की तरह ये लोगों से बात किया करेगा। इन किरदारों में जीसस, जूडास, रुथ, अब्राहम के भतीजे लॉट जैसे कई बाइबल किरदारों को जोड़ा गया है। आप इसमें भगवान ही नहीं बल्कि शैतान से भी चैटिंग कर सकते हैं। इसका मतलब ये कि भगवान के अलावा इसमें बाइबिल के नेगेटिव किरदार भी शामिल किए गए हैं।

हालांकि इस एप को लेकर लोगों की तरह तरह की अवधारणाएं हैं। कई लोग इसे मजेदार बता रहे हैं तो कईयों का कहना है कि ये धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। लोगों का कहना है कि ये बहुत सेंसेटिव मुद्दा है। लोग इसे भावनाएं आहत करने वाला बता रहे हैं।

वहीं ऐप के डेवलेपर और कैट लोफ सॉफ्टवेयर के सीईओ स्टीफेन पीटर का कहना है कि ये एप सिर्फ धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने और समझने का एक तरीका है। जिन लोगों ने इस ऐप का इस्तेमाल किया है, उनका कहना है कि इसमें दिखाए गए धार्मिक किरदार असल में वैसे नहीं हैं, जैसा कि लोग उनके बारे में पढ़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+