जज्बे को सलाम! एक्सीडेंट में खोए हाथ-पैर, अब 8 बच्चों को पालने के लिए काम करना चाहता है पिता
8 बच्चों के पिता एल्विस सानाब्रिया ने एक्सीडेंट में अपने हाथ-पैर खो दिए। उनका कहना है कि बच्चों के पास कभी खाने के लिए भी कुछ नहीं होता।

इस दुनिया में तरह-तरह के लोग हैं, जिनकी जिंदगी की दास्तां सुनकर एक बार को आपकी आंखों में आंसू ही आ जाएंगे। हालात का मारा इंसान बस अपना दर्द बयां ही कर सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी एल्विस सानाब्रिया नाम के शख्स की है, जिनपर हालात की कुछ ऐसी मार पड़ी कि आज पूरा परिवार भूखा सोने को मजबूर है। एल्विस की दर्द भरी दास्तां सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

8 बच्चों के पिता की बेबसी
एल्विस सानाब्रिया वेनेजुएला के रहने वाले हैं। 8 बच्चों के पिता एल्विस एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्होंने अपने हाथ-पैर खो दिए। हालात इतने बुरे हो गए हैं कि ये शख्स अब बच्चों को खिलाने के लिए पैसा भी नहीं कमा सकता।

भूखे पेट सोते हैं बच्चे
पैसे ना कमा पाने के चलते वेनेजुएला के 48 साल के एल्विस सानाब्रिया के आठ बच्चों को अकसर भूखे पेट सोना पड़ता है। डेली स्टार की खबर के मुताबिक, इतना सब होने के बाद भी एल्विस हिम्मत नहीं हारे और उनके चेहरे पर मुस्कान आज भी बरकरार है।

कृत्रिम अंग खरीदना चाहते हैं एल्विस
कंस्ट्रक्शन वर्कर के तौर पर काम करने वाले एल्विस अब कृत्रिम अंग खरीदने में मदद के लिए पैसे जुटाने की कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि वे अपने परिवार की मदद कर सकें।

पैसे इकट्ठा कर रहे हैं एल्विस
डेली स्टार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे कभी-कभी बिना कुछ खाए ही सो जाते हैं। क्योंकि मैं कोई काम नहीं कर सकता। अब एल्विस कृत्रिम अंग खरीदने और परिवार के भरण पोषण के लिए नगदी इकट्ठा करने की उम्मीद में बेताब हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications