क्या आपने देखा असली 'बाहुबली'? 130 किलो की भारी-भरकम बाइक को खिलौने की तरह सिर पर उठाया, वायरल हुआ VIDEO

Man lifts Motorbike on head: कई कारनामे या फिर करतब ऐसे होते हैं, जो सिर्फ फिल्मों में ही दिखाए जाते हैं। ऐसा लगता भी है कि भला रियल लाइफ में ऐसा कोई कर भी सकता है क्या। ये असंभव सा मालूम पड़ता है। लेकिन इस असंभव को संभव बनाने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

वायरल क्लिप को इंस्टाग्राम यूजर गौतम घरानी ने शेयर किया है। क्लिप को 23.9 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया और 1 मिलियन से ज्यादा इसे लाइक्स मिले हैं। इसमें एक शख्स वो काम कर रहा है, जो किसी आम इंसान की सोच से भी परे है।

Man lifts 130 kg motorbike

फुटेज में एक शख्स को बड़ी ही आसानी से एक भारी भरकम मोटरसाइकिल को अपने सिर पर उठाते और बस के कैरियर पर रखने के लिए सीढ़ी पर चढ़ते हुए दिखाया गया है। लगभग 130 किलोग्राम की इग्नाइटर बाइक को शख्स ऐसे उठा रहा है, मानो ये कोई खिलौना हो। इसके बाद वो लोहे की सीढ़ी की मदद से ऊपर तक पहुंचा और इसे बड़े आराम से रखवा भी दिया। इसके बाद से ही नेटिजन्स ने शख्स को असली जीवन का बाहुबली नाम दे डाला।

वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए कि इतनी ताकत एक आदमी के अंदर भला कैसे हो सकती है। कई यूजर्स ने इसे लेकर हैरानी जताई तो कईयों ने रीढ़ की हड्डी की चोट को लेकर चिंता जाहिर की। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स की ताकत की जमकर तारीफ की है। कई लोगों ने तो शख्स को धरती का सबसे बड़ा बाहुबली करार दे डाला।

हालांकि वनइंडिया हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन इसकी नंबर प्लेट दिल्ली की है। फिलहाल इस वीडियो को देखकर लोग शख्स की ताकत की दाद दे रहे हैं। जिस संतुलन के साथ शख्स ने अपने सिर पर बाइक उठा रखी है और जिस तरह से बिना गिरे वो अपने सिर पर मोटरसाइकिल उठा रहा है, ये नजारा लोगों को काफी हैरान कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+