गर्लफ्रेंड संग क्लब में करनी थी पार्टी, शख्स ने दुधमुंहे बच्चे को Alexa के सहारे छोड़ा और फिर...

शख्स ने एक छोटे से बच्चे की देखभाल के लिए घर पर एलेक्सा को रखा। चौंकाने वाले मामले में शख्स से बेटी की कस्टडी छीन ली गई है।

Image Credit: Unsplash

बच्चों के लिए मां बाप क्या कुछ नहीं करते। बच्चों की परवरिश में कोई भी पेरेंट्स कभी कसर नहीं छोड़ते। लेकिन जरा सोच कर देखिये कि अगर कोई शख्स अपने मजे के लिए दुधमुंहे बच्चे को घर पे अकेला छोड़ कर चले जाए, वो भी एक म्यूजिक सिस्टम के भरोसे.. तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ एक शख्स ने भी किया, जब अपनी दुधमुंहे बच्चे को छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वो पार्टी करने चला गया। पिता को ऐसा करना बहुत भारी पड़ गया जब उसे इसका हर्जाना भुगतना पड़ा। अब ये मामला चर्चा में है।

चुप होने का नाम नहीं ले रही थी बच्ची

चुप होने का नाम नहीं ले रही थी बच्ची

30 साल के एक शख्स के पड़ोसी उस वक्त हैरान रह गए, जब आधी रात को उन्होंने छोटे से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। बच्ची चुप होने का नाम ही नहीं ले रही थी, तो पड़ोसियों ने परेशान होकर तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद जब पुलिस ने शख्स से पूछताछ की, तो उसने चौंकाने वाली बात बताई।

जानबूझकर छोड़ा था अकेला

जानबूझकर छोड़ा था अकेला

बच्ची को घर पर अकेला छोड़ने वाले शख्स ने बताया कि उसने बच्ची को अकेला नहीं बल्कि एलेक्सा के सहारे छोड़ा हुआ था। उसने बच्ची के बिस्तर पर एलेक्सा को भी रखा हुआ था। और इसी के जरिये वो अपने फोन में बच्ची की हरकतों को देख पा रहा था। उसने पुलिस को कहा कि उसने जानबूझकर ही बच्ची को घर पे अकेला रखा था, क्योंकि उसे क्लब जाना था। वो अमेजॉन एलेक्सा कैमरे के जरिये बच्ची पर नजर रख रहा था।

पुलिस को ऐसे मिली जानकारी

पुलिस को ऐसे मिली जानकारी

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के बारे में पुलिस को तब जाकर पता चला, जब पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पड़ोसियों ने रात के 2 बजे बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी। मामला अगस्त का है। स्टीफ डेविस ने बताया कि छोटी बच्ची आधा वक्त पिता और आधा वक्त मां के साथ रहती थी। दोनों के बीच कोर्ट में सेपरेशन का मामला चल रहा है।

बच्चे को अकेला छोड़ना पड़ा महंगा

बच्चे को अकेला छोड़ना पड़ा महंगा

बता दें कि शख्स को अपने नए पार्टनर के साथ लड़ने-झगड़ने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। उसके वकील गैरेथ वाल्टर्स ने कहा कि वो अच्छे कैरेक्टर वाला शख्स है। बेटी की देखभाल भी शख्स लंबे समय से ही कर रहा था। हालांकि शख्स से फिलहाल बेटी की कस्टडी छीन ली गई है।

Recommended Video

    Noida: झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, SHO की पत्नी ने Feeding कराकर बचाई जान | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+