VIDEO: 12 फुट के किंग कोबरा को शख्स ने किया KISS, यूजर्स बोले- लिप टू लिप चाहिए
Man Kissing Snake Viral Video: एक शख्स ने 12 फुट के किंग कोबरा को हाथ में उठाकर अपने लबों से चूम लिया। सोशल मीडिया में शख्स का वीडियो देखकर लोगों ने अजब-गजब कमेंट किए।

Man Kissing Snake Viral Video: सांपों की सबसे खतरनाक प्रजाति में से एक माना जाता है 'किंग कोबरा'। सोचिए अगर कभी आपके सामने 'किंग कोबरा' आ जाए तब। इसके देखते ही अच्छे-अच्छों का डर के मारे पसीना छूट जाता है। वहीं, एक शख्स ने 12 फुट के किंग कोबरा को हाथ में उठा लिया। इतना ही नहीं, शख्स ने सांप को उठाकर अपने होंठों से चूम लिया।
जान जोखिम में डालकर युवक ने इस स्टंट को अंजाम दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक किया है। आइए आपको रूबरू कराते हैं इस खतरों के खिलाड़ी शख्स से...
कौन है ये शख्स?
किंग कोबरा को चूमते हुए नजर आ रहा शख्स इंस्टाग्राम यूजर निक रैंगलर है। यह एक जानवर और रेप्टाइल एडिक्ट है। इनकी प्रोफाइल से साफ पता चलता है कि यह शख्स इस तरह के जोखिम भरे वीडियो को रिकॉर्ड करने में माहिर है। यह सांप और पशु विशेषज्ञ नजर आते हैं। निक रैंगलर ने अपना किंग कोबरा वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या आप 12 फुट के किंग कोबरा को किस करेंगे?
लोगों के मिले ऐसे रिएक्शन
वहीं, वीडियो को लोगों ने लाइक करते हुए कमेंट किया कि यार, क्या जबरदस्त फीलिंग है। अपना रोमांचक काम जारी रखें। वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से इसकी तुलना कर दी। कहा कि यह कुछ भी नहीं है, मैंने अपने एक्स को कितनी बार किस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुझे लिप टू लिप किस चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications