VIDEO: देखते ही देखते शख्स ने सांप को कर दिया Kiss, फन उठाए नाग ने भी किया जानलेवा हमला
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। खतरनाक जानवरों को पालना, उनके साथ रहना और खेलना कई लोगों का शौक होता है। कभी-कभी यही पालतू जानवर अपने मालिक की मौत का कारण बनते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें जहरीले सांपों, शेर, अजगर, मगरमच्छ जैसे जानलेवा जीव के साथ लोग अपना समय बिता रहे हैं। वीडियो शेयर कर लोग बताते है कि वह इन जानवरों से कितना लगाव करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है।

शख्स ने सांप को कर लिया किस
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को नाग के साथ खेलते देखा जा सकता है, कई बार शख्स सांप को चूमता भी नजर आता है। इस बीच सांप भी अपनी फितरत से बाज नहीं आता और अपने ही मालिक पर हमला कर देता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, कई लोग शख्स को सांप के साथ मजे और किस करता देख हैरान हैं।

शख्स और सांप के बीच गहरा याराना
अक्सर सांप का नाम सुनते ही कई लोगों की हालत खराब हो जाती है लेकिन वीडियो में शख्स आराम से उसके साथ खेल रहा है। जिस तरह से शख्स सांप के साथ बैठा है, उसने देखने पर लगताहै कि यह पालतू नाग है। हालांकि वह बार-बार अपने फन से हमला करता है। कुर्सी पर बैठे शख्स के हाथ में किताब है, जबकि सामने टेबल पर कई फीट लंगा सांप फन निकाले बैठा है।

जानलेवा हमला कर देता है सांप
सांप के साथ खेल-खेल में शख्स उसके एकदम करीब पहुंच जाता है और किस कर लेता है। इस दौरान सांप बिल्कुल शांत होकर शख्स को देखता रहा। देखने पर तो लगता है कि सांप कभी भी उसे डस लेगा लेकिन ऐसा होता नहीं। हालांकि एक बार सांप शख्स पर हमला करता है लेकिन वह खुद को बचाने में कामयाब रहता है। सांप और शख्स को देखने पर उनके बीच 'याराना' लगता है।

23 हजार से अधिक बार देखा गया वीडियो
इंस्टाग्राम पर pindawaallejatt नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो को पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो कहां का है, इस बात की तो जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन यह खूब देखा जा रहा है। अन्य प्लेटफार्म पर भी यह वीडियो वायरल हुआ है, जहां लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में बिजनौर पुलिस के हत्थे चढ़ा सल्लू सांप, जानिए इस Snake की कीमत क्यों है चार करोड़ रुपए?












Click it and Unblock the Notifications