WATCH: व्हीलचेयर पर बैठे पिता ने बेटी के साथ किया शानदार डांस, रुला देगी बाप-बेटी की ये जोड़ी

Man in wheelchair dancing with daughter: वायरल वीडियो एक पिता और बेटी का है, जिसमें पिता व्हीलचेयर पर होने के बावजूद भी अपने बच्ची की डांस परफॉर्मेंस को पूरा करवा रहा है। वीडियो काफी शानदार है।

Credit: thecapfamily_ The CAPs/Instagram

Man dancing with daughter: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कई क्लिप ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आप खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पाते। हाल ही में ऐसा ही एक क्लिप चर्चा में है।
(वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स व्हीलचेयर पर है और अपनी बच्ची को डांस करवा रहा है। वीडियो में दो बच्चियां और हैं, जो अपने पापा के साथ डांस कर रही हैं।

Thecapfamily नाम के यूजर ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें चार्ल्स पॉटर नाम का एक शख्स अपनी बेटी के साथ स्टेज पर डांस कर रहा है। चार्ल्स व्हीलचेयर पर है और जिस तरह अन्य लड़कियों के पापा उनके साथ पेयर में डांस कर रहे हैं, चार्ल्स भी करते हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि चार्ल्स नाम का शख्स अपनी बेटी चार्ली के साथ ठीक उसी तरह डांस कर रहा है, जैसे पापा और बेटी के और पेयर कर रहे हैं। कठिन से कठिन स्टेप्स भी व्हीलचेयर पर बैठा पिता अपनी बेटी के साथ कर रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि पापा को शराब पिए हुए ड्राइवर ने टक्कर मार दी। लेकिन ये बात अपनी छोटी सी बच्ची की डांस परफॉर्मेंस के आड़े पिता ने नहीं आने दी।

पॉटर ने् GMA को बताया कि मेरी सबसे छोटी बच्ची... डांस हिप-हॉप चेयर क्लास कर रही है। उनकी पत्नी ने कहा कि डांस सीखने के लिए सिर्फ चार दिन का ही समय बचा था। ऐसे में उन्होंने इस डांस को सीखा। स्कूल ने एक टूटोरियल वीडियो भेजा था, जिसे देखने के बाद दोनों बाप-बेटी ने डांस सीखा। महिला ने अपने पति और बेटी की शानदार परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया।

बताते चलें कि साल 2006 में चार्लीस के पैदा होने से पहले ही पॉटर को अमेरिका के वर्जीनिया में नशे में धुत एक ड्राइवर ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद से लेकर अभी तक वे व्हीलचेयर पर ही हैं। पॉटर ने कहा कि जब मैं उठा तो सिर भी नहीं हिला सकता था। मुझे बिस्तर पर ही लेटे लेटे करवट लेनी पड़ती थी। मुझे सब सीखना पड़ा कि किस तरह खाना खाया जाए और किस तरह से मुझे सब कुछ करना है।

पॉटर के साथ हुआ हादसा उनका कभी विश्वास नहीं डिगा सका। जीवन के प्रति कभी हार ना मानने वाले उनके रवैये ने उन्हें मुश्किल वक्त से उबारने में मदद की। उन्होंने कहा कि कभी हार नहीं माननी चाहिए। अपना सिर हमेशा ऊपर रखो। आगे कदम बढ़ाते रहो निश्चित तौर पर चीजें बेहतर होंगी।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+