पत्नी के प्यार का इम्तेहान लेने के लिए बीच सड़क पर खड़ा हुआ शख्स, टूटी हड्डियां तो आया होश

नई दिल्ली। चीन से एक अजीब से घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्यार का इम्तेहान लेने के लिए चलती सड़क के बीच खड़ा हो गया। इसका अंजाब भी बेहद खतरनाक हुआ। दरअसल यहां पैन नाम के एक शख्स को अपनी पत्नी जो का लव टेस्ट लेने का मन हुआ। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई तो वह घर से निकलकर शराब पीने लगा। इसके बाद उसने पत्नी को फोन कर के सड़क पर बुलाया और वहां पर फिर दोनों का बहस होने लगी।

सड़क के बीच जा खड़ा हुआ शख्स

सड़क के बीच जा खड़ा हुआ शख्स

पत्नी के पहुंचते ही शख्स सड़के के बीचों बीच जा खड़ा हुआ। रात के अंधेरे में तेजी से आती कई गाड़ियां उसके दाएं बाएं से गुजर जाती हैं। पत्नी किनारे खड़ी उसपर चीख रही है और एक दो बार खींचकर बचाती भी है। लेकिन इस बीच एक कार शख्स को जोरदार टक्कर मारकर रौंद देती है। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है और फिलहाल उसकी जान बच गई है। अस्पताल में उसने पुलिस को अपनी इस ऊटपटांग हरकत का कारण भी बताया।

'मुझे प्यार करती है तो मुझे बचा लेगी'

ऐसी अजीब हरकत के बाद जब शख्स ने अस्पताल में होश संभाला तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। शख्स ने बताया कि 'मैं ये चेक करना चाहता था कि मेरी पत्नी मुझे रोकती है या नहीं। मैं जानना चाहता था कि अगर वो मुझे बहुत प्यार करती है तो मुझे पीछे खींच लेगी। लेकिन मेरी कार से टक्कर हो गई और अब मैं काफी घायल हूं।'

पहले भी हुए ऐसी अजीब घटनाएं

पहले भी हुए ऐसी अजीब घटनाएं

ये कोई पहली इस तरह की घटना नहीं है बल्कि पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। कुछ समय पहले एक लड़की एक लड़के के साथ शादी करने के लिए पानी के टंगी पर चढ़ कर शोले फिल्म की वीरू बन गई थी। हालांकि बाद में उसे समझ बुझा का नीचे उतार लिया गया था। लेकिन इस फिल्मी स्टंट ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था।

यह भी पढ़ें- घर में फांसी से लटकती मिली शिक्षिका की लाश, सुसाइड नोट में ​लिखी ये बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+