घर में फांसी से लटकती मिली शिक्षिका की लाश, सुसाइड नोट में ​लिखी ये बातें

Ayodhya news, अयोध्या। अयोध्या जनपद में एक युवा टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।

किराए के मकान में रहती थी शिक्षिका

किराए के मकान में रहती थी शिक्षिका

मामला कोतवाली नगर के गांधी नगर कॉलोनी का है, जहां पर शिक्षिका ज्योति उर्फ संजू किराए का मकान लेकर रहती थी। वह शहर के ही झुनझुनवाला डिग्री कॉलेज में पढ़ाती थी। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में छानबीन की। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या मान रही है।

मिस्ट्री बनी मौत शिक्षिका की मौत

मिस्ट्री बनी मौत शिक्षिका की मौत

शिक्षिका इससे पहले लखनऊ में सर्विस करती थी और कुछ ही दिन पहले ही उसे झुनझुनवाला डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर नौकरी मिली थी। शिक्षिका संजू जनपद के ही थाना इनायतनगर क्षेत्र की रहने वाली थी। फिलहाल, उसने आत्महत्या क्यों की इसके पीछे कारण क्या था यह एक मिस्ट्री बन कर रह गई है।

परिजन कर रहे बोलने से इनकार

परिजन कर रहे बोलने से इनकार

परिजनों ने भी इस आत्महत्या को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। पुलिस को उसका मोबाइल भी लॉक मिला, जिसके कारण प्रथम दृष्टया यह भी पता नहीं चल पाया की आखरी समय में उसने किसको फोन किया या किसी का फोन आया हो।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+