रातों-रात शख्स के खाते में आए '25 करोड़ रुपए', सुबह सच्चाई खुली तो कहा- धोखा हो गया

इस शख्स के लिए 'हाथ को आया पर मुंह ना लगा...' वाली कहावत एकदम सही साबित हुई।

डर्बीशायर: हिंदी में एक कहावत है कि 'हाथ को आया पर मुंह ना लगा...', यानी किसी बेशकीमती चीज का मिलते-मिलते आखिरी मौके पर हाथ से निकल जाना। ठीक ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ, जिसने एक फाइनेंशियल फर्म में अपने कुछ पैसे निवेश किए, ताकि उसकी रिटायरमेंट के बाद का जीवन आराम से कट सके। लेकिन, अगले दिन जब उसने अपना मोबाइल देखा तो पता चला कि जो पैसे उसने फर्म में निवेश किए हैं, वो बढ़कर 2200 गुना हो गए हैं, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि हकीकत कुछ और ही थी और ऐसी थी कि शख्स के सारे सपने एक झटके में चकनाचूर हो गए।

'नहीं सोचा था कि 2200 परसेंट का फायदा होगा'

'नहीं सोचा था कि 2200 परसेंट का फायदा होगा'

'द डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, मामला डर्बीशायर का है, जहां माइकल कारपेंटर नामक शख्स ने स्टॉक फर्म हरग्रीव्स लैंसडाउन में अपने 120,000 पाउंड (करीब 1 करोड़ 14 लाख रुपए) निवेश किए। नौकरी से रिटायर माइकल कारपेंटर ने सोचा था कि इन पैसों पर जो फायदा मिलेगा, उससे बिना किसी आर्थिक टेंशन के उनका जीवन सुकून से चलता रहेगा। लेकिन, माइकल ने ये कभी नहीं सोचा था कि इस रकम पर उन्हें 10-20 नहीं बल्कि 2200 परसेंट का फायदा मिल जाएगा।

खाते में आए 2.7 मिलियन पाउंड

खाते में आए 2.7 मिलियन पाउंड

सुबह माइकल ने अपने मोबाइल में स्टॉक फर्म का ऐप लॉगिन किया और उसमें उनके खाते में जो रकम दिखी, वो सात अंकों में थी। माइकल हैरान रह गए और जब उन्होंने ठीक से देखा तो पता चला कि हरग्रीव्स लैंसडाउन में उन्होंने जो पैसे निवेश किए हैं, ये उसपर मिला फायदा है। फर्म में निवेश किए गए उनके 120,000 पाउंड 2.7 मिलियन पाउंड (करीब 25 करोड़ रुपए) हो चुके थे। बस फिर क्या था, माइकल ने मन ही मन इस बात की प्लानिंग कर डाली कि इस मोटी रकम से वो क्या-क्या खरीदेंगे और कहां-कहां घूमने जाएंगे।

'दुनिया के अलग-अलग देशों में घूमूंगा'

'दुनिया के अलग-अलग देशों में घूमूंगा'

माइकल ने बताया, 'मैं एकदम से उछल गया, दिमाग में बस यही आया कि क्या वाकई ये रकम मेरी है। मैंने एक नहीं, बल्कि कई बार वो रकम गिनी और अपने मन को मजबूती से एहसास दिलाया कि हां ये रकम मिलियन में है और मेरी है। मैंने सोचा कि इस पैसे से दुनिया के अलग-अलग देशों में घूमूंगा। हालांकि गनीमत रही कि हकीकत खुलने से पहले मैंने फ्लाइट या होटल के महंगी बुकिंग नहीं की।'

तकनीकी गलती की वजह से ट्रांसफर हुई रकम

तकनीकी गलती की वजह से ट्रांसफर हुई रकम

दरअसल, माइकल की ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। माइकल ने सोचा कि खाते से रकम निकालने से पहले एक बार स्टॉक फर्म जाकर तसल्ली कर ली जाए, ताकि कल को कोई दिक्कत ना हो। माइकल स्टॉक फर्म पहुंचे और वहां अधिकारियों ने जो बात उन्हें बताई, उसे सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। फर्म के अधिकारियों ने बताया कि उनके खाते में जो रकम दिख रही है, दरअसल वो एक तकनीकी गलती की वजह से वहां पहुंची है और वो पैसे उनके नहीं है।

 माइकल ने की फर्म की शिकायत

माइकल ने की फर्म की शिकायत

अधिकारियों की ये बात सुनकर माइकल काफी निराश और नाराज हुए। माइकल ने फर्म और उसके अधिकारियों के खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज कराई है। माइकल ने बताया कि उन्होंने फर्म में एक महिला को फोन पर बात करते हुए सुना कि जो मेरे साथ हुआ है, वो कुछ और लोगों के साथ भी हुआ है। फर्म में कई लोगों के भी फोन आए, जिनकी शिकायत वही थी, जो मेरी थी।

फर्म ने गलती पर क्या कहा

फर्म ने गलती पर क्या कहा

वहीं, हरग्रीव्स लैंसडाउन के प्रवक्ता ने इस मामले पर बताया कि ग्राहकों के खातों में डेटा फीड करते समय एक तकनीकी गलती से ये सब हुआ है। हालांकि इस गड़बड़ी को अब ठीक कर लिया गया है और सभी ग्राहकों को इसकी जानकारी दे दी गई है। दूसरी तरफ माइकल कारपेंटर जैसे कई ग्राहकों को फर्म की इस गलती से गहरी नाराजगी है। माइकल भी मान रहे हैं कि उनके साथ धोखा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+