VIDEO : रेंगने वाले जीव Iguana को पालतू बनाकर शख्स ने खिलाए तरबूज, यूजर बोले- छिपकली फल खा रही है !

वायरल वीडियो में एक आदमी पालतू इगुआना के साथ तरबूज का एक टुकड़ा शेयर करते दिखा। man enjoys watermelon with pet iguana viral video

वायरल वीडियो में एक आदमी पालतू इगुआना के साथ तरबूज का एक टुकड़ा शेयर करते दिखा। नेटिज़न्स को ये जेस्चर पसंद तो आ रहा है, लेकिन कई लोग इस पर मिली-जुली राय भी रख रहे हैं। मिश्रित विचारों वाली इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी तरबूज का टुकड़ा खा रहा है, इसी बीच पीछे से इगुआना उसके तरबूज को पकड़ने की कोशिश करता है। दो बाइट लेने के बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

रोमांचक के साथ ये काफी अजीब भी

रोमांचक के साथ ये काफी अजीब भी

घर में पालतू जीवों के साथ इंसान वैसे तो कई प्रकार की एक्टिविटी और एंजॉयमेंट में शामिल होता है, लेकिन अगर कोई किसी पेट के साथ खाना या फल शेयर करे और एक ही टुकड़े को दोनों एक साथ काटें तो रोमांचक के साथ ये काफी अजीब भी लगता है।

रेंगने वाले जीव इगुआना के साथ तरबूज शेयर

रेंगने वाले जीव इगुआना के साथ तरबूज शेयर

दरअसल, आज जिस बिजारे या अजब-गजब वीडियो की बात हो रही है, इसमें एक आदमी अपने पालतू जीव इगुआना (बडी) के साथ तरबूज का एक टुकड़ा शेयर करते देखा जा सकता है। असामान्य पालतू जीव-जंतु और रेंगने वाले जीव को पालने का शौकीन लग रहे इस शख्स को वीडियो में देखने से ऐसा लगता है कि इस शख्स को इगुआना से खतरे में बारे में कोई चिंता ही नहीं है।

मौत से बेपरवाह दिखा शख्स

मौत से बेपरवाह दिखा शख्स

आपने लोगों को सांपों और मकड़ियों जैसे पालतू जीव पकड़ते तो देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा वीडियो देखा है जहां रेंगने वाले पालतू जीव के साथ मालिक अपना भोजन शेयर कर रहा है? ट्विटर हैंडल- @buitengebieden पर शेयर वीडियो वाले किरदार को देखने पर ऐसा लगता है कि रेंगने वाले जीव आमतौर पर किसी के लिए जानलेवा तक साबित होते हैं, लेकिन लगता है कि इस शख्स को ऐसी किसी बात की कोई चिंता ही नहीं।

लोगों की नसीहत- कुत्ता या बिल्ली पालें

लोगों की नसीहत- कुत्ता या बिल्ली पालें

पालतू इगुआना के साथ तरबूज खाते शख्स की ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस विचित्र वीडियो क्लिप के वायरल होने पर यूजर्स उस आदमी को सलाह देते दिखे कि इगुआना जैसे रेंगने वाले जीव को पालने के बजाय एक कुत्ता या बिल्ली पालें।

छिपकली को फल खाते हुए देखिए

छिपकली को फल खाते हुए देखिए

एक ट्विटर यूजर ने शख्स के साहस की सराहना करते हुए पूछा, वाह ! लेकिन आप इस जीव को घर में क्यों रखेंगे ? दूसरे यूजर ने पालतू जीव की पहचान जाहिर कर लिखा कि वीडियो में दिख रहा जीव एक शानदार नीला इगुआना है। एक अन्य यूजर ने कहा कि छिपकली को फल खाते हुए देखिए !

नीचे देखें वीडियो---

शेयर करना केयर करना

ट्विटर पर शेयर किए वीडियो को बड़ी संख्या में लोग पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में एक शख्स तरबूज का टुकड़ा खाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो आगे बढ़ने पर पालतू इगुआना (बडी) पीछे से आता है और फल के किनारे वाले टुकड़े की बाइट लेता है। कैप्शन में लिखा गया कि शेयर करना दूसरे की देखभाल करने जैसा है।

लाखों लोगों ने देखी वीडियो

लाखों लोगों ने देखी वीडियो

वायरल वीडियो क्लिप अब तक 6.29 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है। कमेंट्स और रिएक्शन की के बीच इस वीडियो को 25 हजार से अधिक ट्विटर यूजर्स लाइक कर चुके हैं। 2700 से अधिक बार वीडियो को रिट्वीट किया जा चुका है। कुछ यूजर्स वीडियो में दिख रहे शख्स के पालतू जानवरों की अजीब पसंद से चकित दिखे तो कई लोगों ने ये सवाल किया कि क्या घर में इस तरह के रेंगने वाले जीवों को पालना सही और सुरक्षित है ? बहुत से लोगों ने स्वीकार किया कि वीडियो देखकर उन्हें डर लगा और वीडियो देखते ही शरीर में सिहरन पैदा हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+