'ग्रैंडपा ऑफ दि ईयर' बिना घोड़े के छोटी सी बच्ची को दादा ने कराई घुड़सवारी, वायरल हुआ Funny Video
Fake horse ride: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी पोती को घुड़सवारी करवा रहा है, जो देखने में तो असली लग रही है लेकिन इसकी सच्चाई वीडियो को अंत तक देखने के बाद ही पता चलती है।

Horse ride with granddaughter: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज अकसर वायरल होते हैं, जो आपका दिन ही बना दें। ऐसा ही एक क्लिप चर्चा में है, जिसमें एक शख्स अपनी छोटी सी पोती को हवाओं से बातें करवा रहा है।
(वीडियो-नीचे)
वीडियो में पहले देखने से लग रहा है कि दादा अपनी पोती को घुड़सवारी करा रहा है। पोती आगे बैठी है और दादा उसके पीछे। और दोनों ही घोड़े पर सवार हो रखे हैं।
लेकिन वीडियो जरा आगे बढ़ाएंगे, तो आपका ये भ्रम भी टूट जाएगा। जी हां! दादा पोती को घुड़सवारी नहीं करा रहे, बल्कि वीडियो में देखने पर ऐसा लग रहा। सबसे मजेदार बात तो ये है कि इस पूरे पल को छोटी सी बच्ची बेहद एन्जॉय कर रही है। वीडियो काफी प्यारा है और खूब वायरल भी हो रहा है।
वीडियो में कुछ बच्चे झाड़ी पकड़े उसे इधर-उधर हिला रहे हैं, ताकि ऐसा लगे कि दादा घोड़े पर हैं और वो बस दौड़े ही जा रहा है। दादा भी गोद में बैठाए पोती को लेकर उछल रहे हैं ताकि ऐसा लगे कि वे घुड़सवारी कर रहे हों। वीडियो @cctvidiots नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि ग्रैंडपा ऑफ दि ईयर।
दादा और पोती का ये बॉन्ड लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। कहते हैं नसीब वाले होते हैं वे लोग जिनके पास उनके दादा-दादी होते हैं। उन्हें अच्छी तरह से मालूम होता है कि अपने पोते-पोतियों को कैसे खिलाना है। जिस तरह ये शख्स अपनी पोती के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उसे खूब खिला रहा है, ये काफी शानदार है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications