Viral Video: यात्री ने बनाया एयर हॉस्टेस का स्केच, खुश होकर महिला ने दिया ये सरप्राइज
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो खूब छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स फ्लाइट अटेंडेंट का स्केच बना रहा है।
Viral Video of Flight: अकसर फ्लाइट में एयरलाइन्स स्टाफ तरह-तरह के यात्रियों से रूबरू होते हैं। कई बार उन्हें यात्रियों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ जाता है। कई दफा स्टाफ से अपमानजनक व्यवहार भी किया जाता है। लोग अकसर अपना बिहेवियर भूल जाते हैं और बत्तमीजी से बात कर बैठते हैं। लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो अपने स्वीट जेस्चर से किसी और का दिन बना दें। जी हां! ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट का शानदार स्केच बनाया और उन्हें सौंपा। वीडियो में अटेंडेंट की खुशी देखने लायक है। इसके बदले में यात्री को एक प्यारा सा तोहफा भी मिला है।

यात्री ने बनाया स्केच
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो खूब छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स फ्लाइट अटेंडेंट का स्केच बना रहा है। शख्स ने जब ये स्केच उन्हें दिया, तो उनके चेहरे की मुस्कान देखने लायक थी।

महिला ने पहना था मास्क
Reddit पर शेयर किए गए 50 सेकेंड के इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक फ्लाइट अटेंडेंट यात्री को खाना परोसने आती है, जिसके बाद वो यात्री अटेंडेंट का स्केच बनाता है। हालांकि, महिला ने मास्क पहना हुआ होता है।

हैरान हुई एयर हॉस्टेस
इसके बाद वो यात्री वर्कस्टेशन पर स्केच देने जाता है। महिला बड़ी ही हैरान और खुश हो जाती है और अपनी साथी को ये स्केच दिखाने लगती है। महिला उस यात्री को थैंक्यू कहती है। वीडियो के अंत में वो एयर हॉस्टेस यात्री को थैंक्यू कार्ड देती है, जो बेहद प्यारा है।

यात्री को बदले में मिला सरप्राइस
थैंक्यू कार्ड यात्री को काफी पसंद आता है और वो कहता है कि ओएमजी, उनके लिए ये बहुत ही अच्छा है। थैंक्यू कार्ड में देखा जा सकता है कि ये वीडियो जापान एयरलाइंस के एक विमान में शूट किया गया था, जो टोक्यो से डलास के लिए निकला था।

लोगों को पसंद आया फ्लाइट का ये वीडियो
वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि ये आदमी फ्लाइट अटेंडेंट के लिए एक स्केच बनाता है। और वो भी बदले में यात्री को एक कार्ड देती है। इस क्लिप को दो दिन पहले पोस्ट किया गया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया है।

लोगों ने दिए रिएक्शन
वीडियो देखकर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हवाई जहाज का ये वीडियो देखने में कापी अच्छा है, जिसमें लोग ना तो चिल्ला रहे हैं, ना ही लड़ रहे हैं। ऐसे कई वीडियोज हाल ही में हमने देखे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- awwwwwwwww.

क्या बोले यूजर्स?
एक रेडिट यूजर ने लिखा कि काश हम ऐसी एनर्जी का एक क्लोन बना पाते। कितनी अलग दुनिया होती। एक अन्य शख्स ने लिखा कि इस तरह का छोटा सा जेस्चर किसी का भी दिन बना सकता है। एक अन्य यूजर ने कहा कि इस वीडियो से फ्लाइट अटेंडेंट का पूरा वीक ही बन गया। वो इसे लेते वक्त कितनी खुश दिख रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications