ट्रेन में महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करने लगा शख्स, लोगों ने रोका तो चलाए लात-घूंसे

सोशल मीडिया पर ट्रेन और मेट्रो के वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। कभी लोग मेट्रो में नाच गाने करते दिखते हैं तो कभी कई यात्री अजीबोगरीब हरकतें करते। ऐसा ही कुछ स्पेन के वेलेंसिया में भी देखने को मिला, जहां एक शख्स ने ऐसा कुछ किया, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया।

घटना का वीडियो भी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, ट्रेन में बैठा शख्स पहले तो आसपास बैठी महिलाओं को घूर रहा था। इसके कुछ देर बाद वो महिलाओं को देखकर मास्टरबेट करने लगा। उसे ऐसा करता देख ट्रेन में बैठे अन्य यात्री काफी असहज नजर आए।

viral

पूरी घटना का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, उसमें भी नजर आ रहा था कि शख्स की इस हरकत को देखने के बाद अन्य यात्री काफी हैरान नजर आ रहे हैं। शख्स की हरकतों के चलते धीरे-धीरे वे उसके पास वाली सीट से उठते दिख रहे हैं। हालांकि, उसे कोई रोक नहीं रहा था।

इसके कुथ देर बाद खुलेआम गंदगी मचा रहे इस शख्स को रोकने के लिए जब एक लड़का आगे आया तो शख्स उससे बहस करने लगा। इसके बाद वो रोकने वाले लड़के के साथ हाथापाई करने लगता है। ये देखकर अन्य लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लेते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ देर के बाद लोगों ने इस गंदगी मचा रहे शख्स को कैंटेरियारिया स्टॉप पर धक्का मारकर ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इसके बाद वो भागने लगा और भीड़ में फिर गायब हो गया। हालांकि, लोगों ने इस शर्मनाक घटना के बारे में पुलिस को बताया औऱ फिर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर उसे धर दबोचा।

लोग इस घटनाक्रम का वीडियो देखने के बाद काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने तो कहा कि इस तरह की घटिया हरकत बर्दाश्त के बाहर है। ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। वहीं एक और ने कहा कि मुझे तो ये बात समझ में हीं आ रही कि इस घटिया इंसान को पीटने के लिए ट्रेन में हर कोई आगे क्यों नहीं आया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+