Video: शख्स ने अपनी टोपी पर 735 अंडों का बैलेंस बनाकर बनाया गिनीड वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो
पश्चिम अफ्रीका के रहने वाले ग्रेगरी डा सिल्वा ने 735 अंडों को संतुलित करके अपनी टोपी पर सबसे अधिक अंडे रखने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। पश्चिम अफ्रीका के रहने वाले ग्रेगरी डा सिल्वा ने 735 अंडों को संतुलित करके अपनी टोपी पर सबसे अधिक अंडे रखने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आपने सही पढ़ा जनाब। डा सिल्वा ने अपने सिर पर सौ, दो सौ नहीं पूरे 735 अंडे साधे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी वीडियो शेयर की है, जिसमें डा सिल्वा अपने सिर पर 735 अंडे साधते हुए दिखाई दे रहे हैं।

टोपी पर अंडे चिपकाने में लगे पूरे तीन दिन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि डा सिल्वा को अपनी टोपी में 735 अंडे जड़ने में लगभग तीन दिन लगे। उन्होंने सीसीटीवी पर प्रसारित होने वाले जीडब्यूआर स्पेशल शो में अपनी टोपी पर सबसे अधिक मात्रा में अंडे साधकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। डा सिल्वा को 'एगमैन' के नाम से भी जाना जाता है। 735 अंडे जड़ने के बाद उनकी टोपी की लंबाई लगभग 1 मीटर हो गई थी, आप खुद इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने इन अंडों को साधने के लिए कितनी मेहनत की होगी।

पूरी दुनिया घूमकर अपना करतब दिखा चुका है 'एगमैन'
डा सिल्वा का नाम भले ही आपने पहली बार सुना हो लेकिन वह पहले से ही काफी मशहूर हैं। डा सिल्वा के बारे में कहा जाता है कि वह पूरी दुनिया घूम चुके हैं और अपने सिर पर अंडों को संतुलित करने के करतब को पूरी दुनिया को दिखा चुके हैं। वह विभिन्न देशों में प्रसारित होने वाले रियलिटी शो का भी हिस्सा रहे हैं।

टोपी पर अंडे चिपकाने के दौरान कितने अंडे तोड़े
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा पोस्ट की गई इस वीडियो को अभी तक 5.6 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो पर अब तक 60 हजार लाइक्स आ चुके हैं। वहीं एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा की डा सिल्वा ने अपनी टोपी पर अंडे चिपकाने के दौरान कितने अंडे तोड़े?












Click it and Unblock the Notifications