बिस्किट के पैकेट में भरे थे विदेशी सांप, डिब्बा खुला तो अधिकारियों के भी उड़ गए तोते
Snakes seized in Mumbai Airport: कई बार अपराधी ऐसे कारनामे करते हैं, जिनपर यकीन कर पाना एक बार को किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। ये अपना कुकृत्यों को अंजाम देने के लिए जगह और समय भी ऐसा ही चुनते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा देखने को मिला कि हर कोई चौंक गया।
दरअसल, बेंकॉक से आ रहे यात्री को जब एयरपोर्ट अधिकारियों ने रोका तो उसके सामान की जांच करने के बाद जो मिला, उसने सभी को हैरान कर दिया। यहां यात्री ने बिस्टिक के पैकेट के अंदर नौ बॉल पायथॉन और दो कॉर्न स्नेक छिपाए हुए थे।

आमतौर पर सांपों को देखकर ही हालत खराब हो जाती है। लेकिन ये शख्स पैकेट में सांप को ऐसे रखकर ले जा रहा था मानो कोई खाने की चीज हो। जब अधिकारियों ने इन सांपों को देखा तो उनके भी होश उड़ गए। इन विदेशी प्रजाति के सांपों की तस्करी की जा रही थी।
डीआरआई ने बताया कि ये सांप भारत में जिंदा नहीं रह सकते और इसका कारण यहां की जलवायु है। ऐसे में इन सांपों को वापस बैंकॉक में भेजा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि बॉल पायथन और कॉर्न विदेशी प्रजाति के सांप नहीं हैं और इन्हें आयात नीति के उल्लंघन के बाद यहां लाया गया।
सांपों की तस्करी को लेकर मिली खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई, मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने 21 दिसंबर को बैंकॉक से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक शख्स को रोका।
यात्री के चेक-इन सामान की जांच करने पर बिस्कुट/केक पैकेट के अंदर छुपाए गए 9 बॉल पायथन (पायथन रेगियस) और 2 कॉर्न स्नेक (पैंथरोफिस गुट्टाटस) पाए गए। इन्हें सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्त कर लिया गया। इन विदेशी प्रजातियों के वाहक को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआरआई ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे की जांच और तलाशी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications