36 गर्लफ्रेंड्स, 72 एक्स गर्लफ्रेंड्स और 80 दोस्तों संग 'जवान' देखेगा ये जबरा फैन, SRK ने कहा- जा ऐश कर!

SRK Fan booked entire Hall: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के रिलीज होने से पहले ही इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसे देखो फिल्म की ही चर्चा कर रहा है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है। हर कोई एसआरके की फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड है। इस बीच एक शख्स ने ऐसा कुछ कर दिखाया, जिसपर रिएक्ट करने से खुद को शाहरुख खान भी नहीं रोक सके।

SRK के जबरा फैन ने बुक किया पूरा हॉल
दरअसल, शाहरुख खान के एक फैन ने उनकी अपकमिंग फिल्म को देखने के लिए पूरा का पूरा हॉल ही बुक करा डाला। उसने खुद ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। शख्स ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो कई सारी टिकट्स से घिरा नजर आ रहा है।

SRK Jawan

किंग खान को किया टैग
उसने बताया कि जवान देखने के लिए उसने पूरा का पुरा हॉल ही बुक करा दिया है। वो अपनी 36 गर्लफ्रेंड्स, 72 एक्स गर्लफ्रेंड्स और 80 दोस्तों संग ये फिल्म देखने के लिए जा रहा है। इस पोस्ट में शख्स ने किंग खान को भी टैग किया हुआ था।

शाहरुख खान ने ट्वीट पर किया रिएक्ट
फैन के इस कारनामे पर रिएक्शन दिए बिना शाहरुख खान भी कहां रहने वाले थे। SRK ने ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए कहा कि वाह रे भाई तेरी तो जवानी फूट-फूटकर चमक रही है। हां हां ऐश कर। एसआरके के रिएक्शन देने के बाद उनका ये जबरा फैन खुशी से झूम उठा। इस पोस्ट पर भी लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सिनेमाहॉल में तो दंगा हो जाएगा जब इतनी सारी एक्स और करंट गर्लफ्रेंड्स आमने-सामने होंगी।

इस दिन रिलीज हो रही 'जवान'
शाहरुख खान की फिल्म जवान की बात की जाए तो ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी लीड रोल में हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और रिद्धी डोगरा जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाने जा रहे हैं। फैंस को फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+