शॉपिंग मॉल में भूत ने किया युवक पर हमला, वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा

सुपर मार्केट में एक युवक पर भूत ने अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद वो कांपने लगता है। उसका शरीर अकड़ने लगता है। वो अजीब-अजीब सी डरावनी आवाजें निकालने लगता है। वहां मौजूद लोग ये देखकर डरकर भाग जाते हैं।

नई दिल्ली। भूत-प्रेत, आत्मा ये सारी चीजें है या नहीं इसे लेकर अब तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले है। कई बार लोगों के सामने ऐसी चीजें, ऐसी घटनाएं घट जाती है, जिसे देखकर लोगों को इन अदृश्य शख्तियों पर विश्वास करना पड़ता है। ऐसा ही एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है।

 Man attack By Ghost in Shopping mall, Video Goes Viral
घटना मलेशिया की है, जहां एक सुपर मार्केट के भीतर कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। उसे देखने के बाद लोगों वहां से डरकर भाग खड़े हुए। लोग चाहकर भी उस शख्स को कोई मदद नहीं कर पाएं। दरअसल सुपर मार्केट में एक शख्स पर भूत ने हमला कर दिया। ये पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का सुपर मार्केट में कुछ खरीदने के लिए आता है। वो कोल्‍डड्रिंक लेने के लिए फ्रिज की ओर बढ़ता है। जैसे ही वो फ्रिज से कोल्डड्रिंक की बोतल निकालने के लिए वो फ्रिज का गेट खोलता है वो बुरी तरह से कांपने लगता है। उसका शरीर अकड़ने लगता है। वो अजीब-अजीब सी डरावनी आवाजें निकालने लगता है। वहां मौजूद लोग ये देखकर डरकर भाग जाते हैं। एक महिला उस लड़के की मदद करने के लिए जैसे ही आगे बढ़ने की कोशिश करती है, वो युवक उसे डरावनी आवाज में वहां से भागने को कहता है। उसकी डरावनी आवाज से डरकर वह भाग जाती है।

थोड़ी देर बाद वो बेहोश हो जाता है और जमीन पर गिर जाता है। वहीं उसके बेहोश होने के बाद अचानक से सामने रखे डिब्‍बे अपने-आप गिर जाते है। ये घटना पुरानी है, लेकिन एक बार फिर से वायरल हो गई है। हम यहां आपको जरूर बता दें कि हम इस वीडियो की प्रमाणिकता की दावा नहीं करते और ना ही हम भूत-प्रेत को लेकर किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाना चाहते है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+