गलती से करोड़पति बन गया शख्स और जमकर की अय्याशी, 5 महीने तक बेखबर रहा बैंक
Man become millionaire by atm fault: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपनी मेहनत के बलबूते पर ऐसे मुकाम पर पहुंचे हैं, जहां उन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होती और वे जमकर जिंदगी का मजा उठाते हैं। तो कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें सब मिलता है लेकिन मेहनत नहीं बल्कि किस्मत से। ऐसा ही एक शख्स इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है।
दरअसल, एक ऑस्ट्रिलियन बारटेंडर बिना मेहत के करोड़पति बन गया और जमकर अय्याशी करने लगा। अजीब होने के साथ-साथ इस शख्स की कहानी काफी दिलचस्प भी है।

ये कहानी जो भी सुनेगा उसे यही लगेगा कि वाह! किस्मत हो तो ऐसी। हुआ कुछ यूं कि ऑस्ट्रेलिया के वांगररटा के नागरिक डैन ने शराब पीने के लिए दोस्तो के साथ बाहर जाने का प्लान बनाया। उसे पार्टी करने के लिए 10 हजार रुपये निकालने थे। लेकिन बैंक में कैश नहीं था तो ट्रांसजेक्शन कैंसिल हो गया।
इसके बाद शख्स ने अपने क्रेडिट अकाउंट से डेबिट अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए। ये ट्रांजैक्शन भी नहीं हुआ और पैसे निकालने की कोशिश करने पर उसे एटीएम से कैश मिल गया। उसे पहले तो ये थोड़ा अजीब लगा लेकिन उसने फिर से यही किया और इस तरह उसने एटीएम से 68 हजार रुपये निकाल लिए। इस बार भी उसने दो तीन बार कोशिश की थी।
अब डैन हर दिन अलग अलग मशीन से रात के 12 से 2 बजे के बीच एटीएम जाकर पैसे निकालने लगा। इस बीच उसने बैंक में फोन कर पूछा भी कि कहीं उसके अकाउंट में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। लेकिन बैंक वालों ने अकाउंट में किसी भी तरह की गड़बड़ होने से मना कर दिया। ऐसे में डैन को पता लगा कि हर रात 12 से 3 बजे के बीच बैंक नेटवर्क डिसकनेक्ट हो जाता है। ऐसे में डैन ने बैंक से हर दिन पैसा निकालना शुरू कर दिया।
अब डैन इन पैसों को घूमने, पब में शराब पीने और महंगे रेस्टोरेंट में जाने में लगाता था। उसने अपने दोस्तों के बिल्स भरने से लेकर उनकी पढ़ाई तक स्पॉन्सर की। आखिरकार एक दिन खुद ही उसने अपराधबोध के चलते मीडिया को सारी बात बताई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया। साल 2016 में बाहर आने के बाद डैन ने दोबारा बारटेंडर की नौकरी शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications