देश में खोजा गया दुर्लभ प्रजाति का स्तनधारी जीव, चूहे जैसे दिखने वाले प्राणी ने वैज्ञानिकों को किया हैरान

नई दिल्ली, 22 मई। देश-दुनिया में लाखों जीवों की खोज हुई है और आज भी कई ऐसी प्रजाति वैज्ञानिकों को मिलती है जिसका वजूद आज से पहले कभी नहीं मिला। हाल ही में भारत में नारकोंडम द्वीप पर वैज्ञानिकों को ऐसे ही एक स्तनधारी जीव का पता चला है जो अपने आप में एक नई प्रजाति है। चूहे की तरह दिखने वाले इस जीव की नाक काफी लंबी और गहरे रंग की एक मोटी पूंछ है। इस जीव का स्कैन करने के बाद शोधकर्ताओं के हाथ काफी अहम जानकारी भी लगी है।

क्रोकिडुरा प्रजातियों में शामिल हुआ नया जीव

क्रोकिडुरा प्रजातियों में शामिल हुआ नया जीव

बता दें कि भारत के जिस नारकोंडम द्वीप पर यह स्तनधारी जीव पाया गया वह अंडमान सागर में स्थित एक ज्वालामुखी द्वीप है। इसे अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह का हिस्सा माना जाता है। ज्वालामुखीय द्वीप से नई प्रजाति की खोज के बाद अब स्तनधारियों की भारतीय चेकलिस्ट में सूचीबद्ध क्रोकिडुरा प्रजातियों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

नारकोंडम द्वीप पर मिली नई प्रजाति

नारकोंडम द्वीप पर मिली नई प्रजाति

नेचर जर्नल में प्रकाशित इस खोज में बताया गया है कि नवीनतम खोज की गई प्रजातियों को क्रोकिडुरा समूह के अंदर रखा गया है। क्रोकिडुरा नारकोंडमिका नामक यह नई प्रजाति मध्यम आकार की है, इसके सलेटी रंग के घने फर हैं, इसकी गहरे रंग की एक मोटी पूंछ है और गोल खोपड़ी है। शोध में कहा गया कि नारकोंडम द्वीप पर मिले जीव के बनावट और स्वभाव की जांच की गई है।

क्रोकिडुरा प्रजातियों में 198 जीव शामिल

क्रोकिडुरा प्रजातियों में 198 जीव शामिल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रोकिडुरा प्रजाति एक विशाल आनुवंशिक समूह हैं जिसमें 198 दुनियाभर की 198 प्रजातियों को सूचीबद्ध किया गिया है। इसमें ऐशिया, अफ्रिका और यूरोप में खोज की गई नई प्रजातियां शामिल हैं। इस ग्रुप में स्तनधारी जीवों की संख्या सबसे अधिक है। जानवरों की इस प्रजाति को कुछ हद तक चूहों का रिश्तेदार कहा जा सकता है। इनके घने फर, यूनिकसपिड दांत और छोटे से मध्यम आकार का शरीर होता है।

छछूंदरों जैसे स्तनपायी समूह का है जीव

छछूंदरों जैसे स्तनपायी समूह का है जीव

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में स्तनपायी और अस्थिविज्ञान शोधकर्ता ने अपने निष्कर्ष में कहा कि खोजी गई नवीनतम प्रजाति के गुप्त व्यवहार और रूढ़िवादी बाहरी रूपात्मक बनावट को देखते हुए, छछूंदरों जैसे स्तनपायी समूह में रखा जा सकता है। किसी भी प्रजाति का आणविक अध्ययन उनके रिश्तेदारों में भेद करने, गुप्त विविधता का पता लगाने और विशेषताओं का अध्ययन करने के लिए किया जाता है।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

ज्वालामुखीय द्वीप में मिले इस नए जीव पर भी आणविक अध्ययन किया जा रहा है। चूहे जैसे दिखने वाल इस स्तनधारी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि चूहे जैसे दिखने वाले इस जीव की सूंढ की तरह लंबी नाक है। सोशल मीडिया पर इस नए जीव की फोटो देख लोग दंग हैं, इसके बारे में जानने के लिए गूगल की भी काफी मदद ली जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: अचानक से समुद्र किनारे आ पहुंचा ये अजीबो-गरीब जीव, घंटों मची रही अफरा-तफरी, बाद में पता चली सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+