इसे एडवेंचर नहीं, मौत को दावत देना कहते हैं जनाब!
डार्विन। दुनिया में एडवेंचर पसंद लोगों की कमी नहीं है लेकिन क्या आप अपनी 'मौत को दावत देना' टाइप एडवेंचर करेंगे? और वो भी पूरे साढ़े 8 हजार से ज्यादा रुपये देकर। आप भले ही इस तरह के एडवेंचर में यकीन न रखते हों लेकिन दुनिया में इसके कई ऐसे दीवाने हैं जिन्हें इन अजीबोगरीब चीजों में काफी मजा आता है। ऐसे ही कुछ लोग ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में आते हैं जहां एडवेंचर का सबसे खौफनाक रूप देखने को मिलता है।


'मौत का पिंजरा' नाम से है मशहूर
ऑस्ट्रेलिया पूरी दुनिया में अपने खूबसूरत बीच और ग्रेट बैरियर रीफ के लिए जाना जाता है। इसी रीफ में एक जगह है जिसे कहते हैं 'केज ऑफ डेथ' यानि मौत का पिंजरा। ये वाकई में मौत का पिंजरा ही है, क्योंकि यहां आपका समना और किसी से नहीं, बल्कि 18 फुट लंबे मगरमच्छ से होता है।

दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ हैं यहां
ये सॉल्टवॉटर मगरमच्छ दुनिया में सबसे बड़े मगरमच्छ होते हैं। इनके दांत ही केवल 4 इंच से बड़े होते हैं। कोई भी इंसान या जानवर इनकी गिरफ्त में आ गया तो ये उसे कच्चा चबा जाते हैं। इनकी लंबाई 12 फुट से लेकर 20 फुट तक हो सकती है। अब खुद ही सोचिए, ये मौत को दावत देना नहीं, तो और क्या है!

लोगों को खूब पसंद है ये एडवेंचर
यहां एडवेंचर पसंदीदा लोगों को पतले से प्लास्टिक से बने एक डब्बे में रखा जाता है। फिर उन्हें क्रेन की सहायता से मगरमच्छ के बीच छोड़ दिया जाता है। इस खौफनाक खेल में लोगों को खूब मजा आता है और वो पूरे 30 मिनट तक पानी में मगरमच्छ के साथ समय बिताते हैं। यहां हर साल हजारों की तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications