'दारूबाज मुर्गा'! शराब पीने में इंसान भी फेल! बिना पीये नहीं शुरू होता दिन, ना मिले तो करता है ऐसी हरकत

मुंबई, 06 जून: कहा जाता है कि शराब इंसान को खराब कर देती है। शराब की लत अगर एक बार किसी को लग जाए तो फिर छूटे ना छूटती। इंसान तो क्या अब इस दारू के चक्कर में जानवर भी पागल हो रहे हैं। महाराष्ट्र से ऐसा ही एक दारूबाज मुर्गे की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जो बिना शराब पीये रह नहीं सकता। क्या है पूरा मामला पढ़िए खबर...

मुर्गे को रोजाना चाहिए शराब

मुर्गे को रोजाना चाहिए शराब

दरअसल, इन दिनों महाराष्ट्र के एक शराबी मुर्गे की खबर जमकर वायरल हो रही है, जो शराब की इतना बड़ा शौकीन है कि अगर उसे रोजाना दारू ना मिले तो वह कुछ भी खाने-पीने से इनकार कर देता है। आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। पूरा मामला भंडारा जिले के पिपारी गांव का है, जहां एक किसान के घर में रहने वाले मुर्गे की दिन की शुरुआत बिना शराब के होती ही नहीं है।

मालिक ने कभी शराब नहीं पी और मुर्गा 'दारूबाज'

मालिक ने कभी शराब नहीं पी और मुर्गा 'दारूबाज'

जानकारी के मुताबिक किसान भाऊ कातोरे को मुर्गी पालन का भी शौक है, ऐसे में उन्होंने बहुत सारी मुर्गियां और मुर्गे पाले हुए हैं, लेकिन इन्हीं में से उनका एक मुर्गा शराब का इतना बड़ा आदी हो गया कि वो रोज दारू पीये बगैर रह नहीं सकता। मुर्गे की इस लत के चलते सोशल मीडिया पर वो काफी मशहूर हो चुका है। यहां सबसे हैरान करने वाली बात यह भी है कि मुर्गे के मालिक ने अपनी लाइफ में कभी शराब को छुआ तक नहीं, लेकिन अपने शराबी मुर्गे के लिए रोजाना दुकान पर जाकर शराब खरीदता है।

मुर्गा ऐसा हुआ शराब का शौकीन

मुर्गा ऐसा हुआ शराब का शौकीन

अब आप सोच रहे होंगे कि अगर मालिक शराब नहीं पीता तो फिर इस मुर्गे को इसकी लत कैसे लगी? दरअसल, कुछ महीने पहले भाऊ कातोरे ने एक बीमारी के चलते अपने कई सारे मुर्गे और मुर्गियों को खो दिया था। ऐसे में उन्होंने किसी से जानकारी के आधार पर इलाज के तौर पर अपने कुछ मुर्गों को शराब पिलाना शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद बाकी मुर्गे की तरह ये मुर्गा भी ठीक तो हो गया, लेकिन वो शराब का आदी बन चुका था। अगर इस मुर्गे को शराब ना मिले तो वो दाना-पानी तक लेना बंद कर देता है।

हर महीने 2 हजार रुपए की दारू गटकता है मुर्गा

हर महीने 2 हजार रुपए की दारू गटकता है मुर्गा

ऐसे में अपने मुर्गे की शराब की लत को पूरी करने के लिए किसान भाऊ उसको डेली दारू पिलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह मुर्गा अब परिवार का सदस्य जैसा हो गया है, इसलिए उसकी रोजाना पूर्ति करनी पड़ती है। अपने मुर्गे के बारे में बताते हुए भाऊ ने आगे कहा, "मुर्गा बिना शराब के पानी पीने को भी तैयार नहीं है। मुझे शराब के लिए हर महीने 2,000 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।"

डॉक्टरों ने बताया यह उपाय

डॉक्टरों ने बताया यह उपाय

उन्होंने बताया कि उसकी इस लत को छुड़ाने के लिए कोशिश की जा रही हैं। डॉक्टरों ने भाऊ कातोरे से कहा है कि अगर वह चाहते हैं कि मुर्गे को शराब से छुटकारा मिले, तो उन्हें विटामिन की गोलियां देनी शुरू कर देनी चाहिए, जिनमें शराब जैसी गंध आती है और धीरे-धीरे शराब की मात्रा कम करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+