भूखे युवक ने मां को घोंपा चाकू, दिल निकाला और चटनी से खा गया

भूखे युवक ने मां को घोंपा चाकू, दिल निकाला और चटनी से खा गया

मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 27 साल के एक युवक के भूख लगने पर अपनी मां का ही दिल निकालकर खा लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशे में धुत इस युवक ने अपनी मां को चाकूओं से गोदकर मारने के बाद उसने मां के शरीर के अंगों को चटनी के साथ खाया।

maharashtra man mother and feast her heart with chatni

मिड डे की खबर के अनुसार, कोल्हापुर में सोमवार दोपहर को ये मामला सामने आया। महावाला के रहने वाले सुनील को लोगों ने रास्ते में खून से सने हाथों में घूमता देखा। इसको देखकर कुछ लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और थाने लाकर पूछताछ की तो जो उसने बताया, वो जान पुलिस भी सहम गई। उसने बताया कि 65 साल की अपनी मां येलावा को मारकर उसका कलेजा खा गया है।

पड़ोसियों से भी मांगा था खाना
पुलिस ने बताया कि तीन बच्चों का पिता सुनील मजदूरी करता है। उसकी बीवी बच्चों को लेकर मायके में रहती है। पुलिय ने बताया कि सोमवार को वो शराब पीकर पहुंचा और अपने पड़ोसियों से खाने को कुछ देने को कहा। किसी पड़ोसी के कुछ भी ना देने पर वो अपने घर जाकर मां से लड़ने लगा।

उसने मां से भी खाने को मांगा लेकिन खाने की जगह वो किसी और बात को लेकर मां से भिड़ गया। उसने पहले अपनी मां को चाकू मारा और फिर उसका सीना चाक करते हुए उसक दिल निकाल लिया और फिर प्लेट में रख उसे चटनी से खा लिया। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से खून से सनी प्लेट और चटनी भी बरामद की है। पुलिस का कहना है पहली नजर में लगता है कि बहुत ज्यादा भूखा होने की वजह से ही उसने मां का दिल खाया। आरोपी सुनील पर मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+