महाकुंभ की भगदड़ में लापता हुआ शख्‍स अपनी तेरहवीं में सबके सामने आकर खड़ा हो गया, जानें फिर क्‍या हुआ?

Mahakumbh 2025 Stampede: महाकुंभ में पिछले दिनों शाही स्‍नान वाले दिन मची भगदड़ में बहुत सारे श्रृद्धालुओं ने अपनी जान गवां दी। वहीं कई जो इस भगदड़ में खो गए उन्‍हें उनके परिवार वाले आज भी तलाश रहे हैं। महाकुंभ की भगदड़ में प्रयागराज के रहने वाले शख्‍स भी लापता हो गया थे

कई दिन तक उसके अपनों ने तलाशा लेकिन जब वो नहीं मिले तो ये मान लिया कि महाकुंभ भगदड़ में उनकी भी मौत हो गई है। उन्‍हें मरा हुआ मानकर उनकी तेरहवीं का आयोजन किया गया, लेकिन जिस दिन तेरहवीं की शाम के लिए ब्रम्‍हभोज की तैयारी चल रही थी तभी वो सामने आकर खड़े हो गए।

Mahakumbh 2025 Stampede

मृत शख्‍स को उसकी तेरहवीं में जिंदा सामाने खड़ा देखकर सब हैरान हो गए। तेरहवीं जैसे शोक आयोजन में लोग खुशी से झूम उठे और चंद मिनट में मातम जश्‍न में बदल गया।

कौन है ये शख्‍स

प्रयागराज के इस शख्‍स का नाम खूंटी गुरु है। इनका कोई अपना परिवार नहीं है, उनके मोहल्‍ले वाले उनके अड़ोसी-पड़ोसी ही उनकी फैमिली हैं। वो महाकुंभ में 28 जनवरी को मौनी अमावस्‍या के अवसर पर अमृत स्‍नान करने के लिए महाकुंभ में गए थे। 29 जनवरी को महाकुंभ में संगम नोज पर मची भगदड़ के बाद से वो लापता थे।

तेरहवीं में सामने मुस्‍कुराकर खड़े हो गए और...

टीओआई की रिपेार्ट के अनुसार उनके लापता होने के बाद उन्‍हें बहुत ढूढ़ा गया लेकिन वो नहीं मिले। कई दिन तक जब वहीं नहीं लौटे उसके मोहल्‍ले वालों ने 11 फरवरी को उनकी आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा की और तेरहवीं में ब्राह्ममण भोज का आयोजन किया जब ब्राह्मण भोज की तेयारी चल ही रही थी तब वो ऑटो रिक्‍शे से उतरे और मुक्‍कुराते हुए बोले आप सब क्‍या कर रहे हैं?

खूंटी गुरु के जिंदा लौटने पर खुशी में बदला मातम

खूंटी गुरू के जिंदा सही-सलामत लौटने पर उसकी जो तेरहवीं के लिए पूड़ी, सब्जी अन्‍य पकवान मोहल्‍ले वालों ने लोगों में बांटकर खूंटी गुरु के मर कर जिंदा लौटने पर जश्‍न मनाया।

महाकुंभ में कहां लापता हो गए थे खूंटी गुरू?

खूंटी गुरु ने बताया कि साधुओं के एक समूह से महाकुंभ में वो मिले थे जिनके साथ उन्‍होंने चिलम चढ़ा ली और गहरी नींद में सो गए थे। इसके बाद वो नागा साधुओं के एक समूह के साथ रहने लगे और वहां पर लोगों को भोजन परोस कर लोगों की सेवा की और जब मन भर गया तो वापस घर आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+