Mac-and-Cheese: इंस्टेंट नूडल्स बनाने में लगी देर तो महिला ने फूड कंपनी पर किया मुकदमा, ठोंका 40 करोड़ का दावा
एक महिला ने फास्ट फूड कंपनी को उसके झूठें दावों के लिए कोर्ट तक घसीट लिया। फूड कंपनी पर उसने 40 करोड़ 81 लाख 45 हजार रुपए का दावा ठोंका है।
Mac-and-Cheese: इंस्टेंट नूडल्स (Instant Noodles) पकाने के लिए फास्ट फूड कंपनी की ओर से अक्सर ये दावा किया जाता है कि तय समय में उसके प्रोडक्ट्स को खाने के लिए तैयार किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी की ओर से बाकायदा विज्ञापन भी जारी किए जाते हैं। लेकिन विज्ञापन में किया गया दावा अक्सर रीयलिटी में खरा नहीं उतरता। इसके बावजूद लोग इसे इग्नोर करते हैं। लेकिन एक महिला ने फॉस्ट फूड कंपनी को उसके झूठें दावों के लिए कोर्ट तक घसीट लिया। कंपनी के उसने 40 करोड़ 81 लाख 45 हजार रुपए का दावा ठोंका है।

तय समय में नहीं पका फास्ट फूड
अमेरिकी शहर फ्लोरिडा में ये ममला सामने आया है। जहां फास्ट फूड कंपनी 'Kraft Heinz Foods Company' प्रोडक्ट 'Mac-and-Cheese' को खाने के लिए तैयार करने में कंपनी की ओर से तय किए समय से अधिक टाइम लग गया। दरअसल कंपनी की ओर से जारी किए गए विज्ञापनों में दावा किया गया था कि उसके उक्त प्रोडक्ट को महज साढ़े मिनट में तैयार किया जा सकता है। लेकिन वास्तव में इसे बनाने में 3 मिनट 30 सेकंड से अधिक समय लगा। जिसके बाद महिला ने कोर्ट जाने का फैसला किया।

फूड कंपनी के खिलाफ केस दर्ज
अमेरिकी महिला ने मैक-एंड-चीज को पकाने में 3.5 मिनट से अधिक समय लगने पर खाद्य कंपनी Kraft Heinz Foods Company के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल इंस्टेंट नूडल्स पकाने में 2-मिनट या 5-मिनट का समय लगता है। ऐसे में अमेरिका के फ्लोरिडा की एक महिला ने ये मामला कोर्ट में ले जान के फैसला किया, जिसमें कंपनी महज साढ़े मिनट में फॉस्ट फूड तैयार होने के दावे के साथ अपना प्रोडक्ट बेच रही है।

40 करोड़ 81 लाख का दावा
फूड कंपनी के Mac-and-Cheese प्रोडक्ट को लेकर महिला ने दावा किया इसे पकाने में साढ़े तीन मिनट से अधिक समय लगता है। जो कि कंपनी के दावे से अलग है। ऐसे में फूड कंपनी पर महिला रामिरेज ने झूठा प्रचार करने के लिए 5 मिलियन डालर यानी 40 करोड़ 81 लाख 45 हजार रुपए का दावे के साथ कोर्ट में मुकदमा किया है। ये मामला 18 नवंबर को फ्लोरिडा के मियामी डिवीजन के दक्षिणी जिले के लिए यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दायर किया।

पहले ही चरण में लगते हैं साढ़े तीन मिनट
रामिरेज ने फूड कंपनी पर आरोप लगाया कि कंपनी झूठे विज्ञापन के जरिए भ्रामक प्रचार कर रही है। कंपनी की ओर से कहा जाता है कि उसका प्रोडक्ट मैक और चीज महज तीन मिनट 30 सेकंड में बनाया जा सकता है। जबकि इसे बनाने के पहले चरण यानी माइक्रोवेव करने में ही साढ़े तीन मिनट लगते हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications