कोई इंसान नहीं बल्कि बजरंगबली हैं इस कॉलेज के चेयरमैन, टाटा नैनो से घुमाकर लाता है ड्राइवर

Bajrangbali Chairman in Lucknow: लखनऊ का एक ऐसा कॉलेज है, जिसके बारे में कुछ बातें जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। कहते हैं भगवान की इच्छा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। ये बात इस कॉलेज में भी काफी हद तक लागू होती है, जहां उनकी इजाजत के बिना वाकई कुछ नहीं होता। कॉलेज से संबंधित जो भी फैसले लेने होते हैं, वो सिर्फ बजरंगबली ही लेते हैं। चलिये आपको बताते हैं क्या है इस कॉलेज की ये कहानी...

एक ऐसा कॉलेज जहां कोई इंसान नहीं बल्कि बजरंगबली कुर्सी पर बैठते हैं। उनकी तस्वीर लगाई जाती है कॉन्फ्रेंस रूम पर। फिर मीटिंग शुरू होती है। अगर कॉलेज से संबंधित कोई भी फैसला लिया जाता है तो वो सिर्फ बजरंगबली की इच्छा से ही लिया जाता है।

Lucknow

इस कॉलेज में कोई इंसान चेयरमैन नहीं बल्कि महाप्रभु हनुमान हैं। यहां पर बाकायदा इनका केबिन भी है, जैसे किसी चेयरमैन का होता है। इतना ही नहीं हनुमान जी के लिए एक टाटा नैनो कार भी रखी हुई है, जिसमें उन्हें लेकर हर मंगलवार राम जी के दर्शन कराने के लिए लेकर जाया जाता है।

यहां पर कार में ड्राइवर और बजरंगबली के अलावा किसी को भी बैठने की इजाजत नहीं है। कॉलेज में हर जगह बजरंगबली की तस्वीर लगी हुई है। हर जगह उनकी इच्छा से ही हर फैसला लिया जाता है। इस कॉलेज का नाम सरदार भगत सिंह कॉलेज है। वर्तमान में इस कॉलेज में हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं।

कॉलेज में हनुमान जी के केबिन की अच्छी तरह से साफ सफाई की जाती है। उनके केबिन में किताबे भी धार्मिक रखी जाती हैं। हनुमान जी की नेम प्लेट भी रखी हुई है। इसी केबिन में भगवान राम का दरबार भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+