मालिक की मौत के बाद हर रोज कब्र पर बैठा रहता है पालतू कुत्ता, खाना-पीना भी छोड़ा

मालिक की मौत के बाद हर रोज कब्र पर बैठा रहता है पालतू कुत्ता, खाना-पीना भी छोड़ा

नई दिल्ली, 12 नवंबर: कुत्ते की वफादारी के तो आपने कई किस्से सुने होंगे। अक्सर हम पालतू कुत्ते की वफादारी के बारे में सोशल मीडिया पर पढ़ते और देखते हैं। लेकिन अपने मालिक के मरने के बाद भी कुत्ते का उसके प्रति वफादारी और प्यार की कहानी कम ही सुनने और देखने को मिलती है। पर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तुर्की के पालतू कुत्ते की ऐसी ही कहानी लोगों को पसंद आ रही है। अपने मालिक की मौत के बाद पालतू कुत्ता हर रोज घर से भागकर मालिक की क्रब पर गमगीन हालत में बैठा रहता है।

11 साल तक मालिक और पालतू कुत्ता रहे थे साथ

11 साल तक मालिक और पालतू कुत्ता रहे थे साथ

डेली स्टार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी तुर्की के कायमाकली जिले में रहने वाले ओमर गुवेन नाम के एक शख्स की पत्नी की मौत 12 साल पहले हुई थी। जिसके बाद वह कुत्तों और बिल्ली को पालने लगे थे। ओमर गुवेन ने तकरीबन 10-11 साल पहले एक जर्मन शेफर्ड डॉग को पालना शुरू किया था। जर्मन शेफर्ड डॉग का नाम ओमर गुवेन ने 'फेरो' रखा था। अब 29 अक्टूबर को ओमर गुवेन की मौत हो गई है।

11 साल तक ओमर गुवेन और 'फेरो' (पालतू कुत्ता) साथ रहे थे। दोनों के बीच बहुत ज्यादा प्यार था। ओमर गुवेन की मौत के बाद से 'फेरो' एकदम शांत हो गया है।

घर से भागकर मालिक की कब्र पर जाता है पालतू कुत्ता

घर से भागकर मालिक की कब्र पर जाता है पालतू कुत्ता

ओमर के शव को जब ताबूत में रखकर दफनाया जा रहा था तब भी 'फेरो' (पालतू कुत्ता) वहीं गमगीम हालत में खड़ा था। दफनाने के बाद भी ओमर की कब्र के पास से वह गया नहीं बल्कि वहीं बैठा रहा। जब सब लोग उस प्रार्थना सभा से वापस चले गए, उस वक्त भी 'फेरो' वहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक 'फेरो' वहां खड़ा होकर बार-बार अपना सिर मिट्टी में रगड़ रहा था और मालिक के कब्र को घंटो देखता रहा। अब 'फेरो' घर से भागकर मालिक के कब्र तक पहुंच जाता है और वहां हर दिन घंटों बैठा रहता है।

कत्ते से बहुत प्यार करते थे मालिक

कत्ते से बहुत प्यार करते थे मालिक

कुत्ते के मालिक ओमर की बेटी सेविलय सुरुल के मुताबिक,'' मेरे पिता 'फेरो' (पालतू कुत्ता) से बहुत प्यार करते थे। मेरे पिता के निधन से फेरो को सदमा लगा है। पिता की मौत के बाद 'फेरो' ने दो दिनों तक खाना-पिना छोड़ दिया था। हालांकि वह अब भी मेरे पिता की क्रब पर हर रोज जाता है और घर से भागकर वहां पहुंच जाता है। मेरे पिता के निधन से फेरो की आंखों में आंसू थे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+