वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड के लिए आशिक ने 2000 के नोटों से सजाई कार, पहुंच गया जेल

वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए लड़के ने 2000 के नोटों से कार को सजा दी, लेकिन जैसे ही वो कार लेकर निकला पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

मुंबई। वैलेंटाइन को खास बनाने के लिए प्रेमी किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए आशिक तरह-तरह के गिफ्ट और फूल भेंज करते है। लड़की को खुश करने के लिए वो अलग हट कर करना चाहते हैं, लेकिन मुंबई के एक आशिक को ऐसा करना बहुत महंगा पड़ा।

 Lover Decorates Car With Rs 2000 Notes For his Girlfriend On Valentine's Day

दरअसल मुंबई में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सरप्राइज देने के लिए कार को 2000 के नोटों से सजा दी। इस कार को वो अपनी प्रेमिका को गिफ्ट करना चाहता था, लेकिन जैसी ही 2000 के नोटों से सजी कार को लेकर वो सड़क पर निकला लोगों के साथ-साथ पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक आशिक अपनी प्रेमिका को वेलेंटाइन डे पर कुछ अलग तरीके से प्रपोज करना चाहता था और इसी लिए उनसे पूरा कार 2000 के गुलाबी नोटों से सजा दी। गाड़ी लेकर जैसे ही वो सड़क पर निकला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया। वैलेंटाइन डे मनाने के बजाए वो जेल पहुंच गया। हलांकि पुलिस की ओर से लड़के का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। नोटबंदी के बाद कैश की किल्लत से देशभर में लोग परेशान है। ऐसे में नोटों की इस तरह से नुमाइश करना गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+