Lottery वाली Family, 3 सदस्यों ने एक साथ खरीदा एक ही नंबर का टिकट, तीनों का लगा जैकपॉट
Lottery ऐसी चीज है कि हर किसी के मन में कहीं न एक छिपी उम्मीद होती है कि उसकी भी लग ही जाए। रोजाना न जाने कितने लोग इसी उम्मीद में लॉटरी का टिकट खरीदते हैं लेकिन कुछ ही किस्मत वाले होते हैं जिनकी किस्मत में जैकपॉट लिखा होता है। लेकिन एक परिवार की किस्मत ऐसी चमकी कि परिवार के तीन लोगों ने टिकट खरीदा और तीनों की लॉटरी लग गई। हर किसी की 40-40 लाख की।

तीनों ने एक ही नंबर सेट का खरीदा टिकट
ये लकी परिवार अमेरिका के मैरीलैंड का रहने वाला है। खास बात ये है कि तीनों ने एक ही लॉटरी से एक ही नंबर सेट का टिकट खरीदा था और जब लॉटरी के नतीजों की घोषणा हुई तो तीनों के नाम 40-40 लाख का इनाम निकल आया।
परिवार के सदस्यों ने 13 अक्टूबर को टिकट खरीदे थे। इसके लिए परिवार ने 5-3-8-3-4 नंबर चुने।

1 डॉलर से 50 हजार डॉलर
मैरीलैंड लॉटरी ऑफिस के मुताबिक 61 वर्षीय परिवार के मुखिया ने हैम्प्सटेड के एक स्टोर से 1 डॉलर का टिकट खरीदा था। उसी स्टोर से उनकी 28 साल की बेटी और 31 वर्षीय बेटे ने भी इतनी ही रकम का टिकट खरीदा। खास बात थी कि तीनों ने एक ही लॉटरी का टिकट खरीदा था।

लॉटरी निकली तो बन गए 40 लाख के मालिक
तीनों टिकट पर जो नंबर कॉम्बिनेशन था वो 5-3-8-3-4 ही था। जब लॉटरी का फाइनल रिजल्ट आया तो पता चला कि इस नंबर 50-50 हजार डॉलर की लॉटरी लगी है। यानि तीनों एक ही झटके में 50-50 हजार डॉलर के मालिक बन चुके थे। भारतीय रुपये में हर किसी के लिए यह राशि 40 लाख रुपये के करीब होगी।

रकम का ऐसे करेंगे इस्तेमाल
इनाम जीतने के बाद एक विजेता ने लॉटरी अधिकारियों को बताया कि वह अपनी इस रकम का इस्तेमाल अपने लिए एक नया घर खरीदने में करने वाले हैं। वहीं परिवार के बाकी दो सदस्य इस पैसे को निवेश करेंगे। लॉटरी अधिकारियों के मुताबक तीनों का राशि सौंप दी गई है और वे इसका अपनी मर्जी के मुताबिक इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications