111 साल बाद टाइटैनिक के मलवे में मिला बेशकीमती हार, अब इस तकनीक से खोजा जाएगा असली मालिक
टाइटैनिक को डूबे 111 साल हो चुके हैं। 100 साल से ज्यादा होने के बाद पहली बार उसकी समुद्र की नीचे की 3डी तस्वीरें सामने आई हैं।

19वीं सदी की सबसे फेमस किस्सों में से एक टाइटैनिक जहाज का डूबना है। इस घटना को करीब 111 साल बीत गए हैं। लेकिन आज भी उससे जुड़े नए नए किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। हाल ही में टाइटैनिक के मलबे से एक खोया हुआ हार बरामद हुआ है।
ग्वेर्नसे स्थित फर्म मैगलन ने 111 साल पहले एक हिमखंड से टकराने के बाद अटलांटिक के तल में डूबे टाइटैनिक के मलबे की 7 लाख तस्वीरों को कैप्चर करने के लिए दो पनडुब्बियों का इस्तेमाल किया था। टीम ने इसे स्कैन भी किया था।
ये अंडरवाटर डिजिटल स्कैनिंग प्रोजेक्ट अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस दौरान कुछ तस्वीरों में एक सोने का हार दिखा था। इस दौरान रिसर्चर को मेगाडॉन का एक दांत भी मिला है। मेगाडॉन एक विलुप्त शार्क प्रजाति और अब तक धरती पर पाई गईं जिंदा सबसे बड़ी शार्क होती हैं।
स्कैनिंग के दौरान मिले बेशकीमती हार को रिसर्च टीम ने वहीं रहने दिया है। दरअसल यूके और यूएस के बीच एक समझौते के कारण टाइटैनिक साइट पर मौजूद कलाकृतियों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है।
मैगलन अब उस हार के मालिक को खोज रही है। इसके लिए वह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद लेने वाली है। ताकि वह हार के असली मालिक के परिवार को ट्रैक कर सके। जिसके लिए एआई टाइटैनिक पर सवार 2,200 यात्रियों के चेहरे की पहचान के लिए जहाज पर सवार होने के फुटेज का विश्लेषण करेगा।

एक्सपर्ट मान रहे है कि एनालिसिस के दौरान एआई हार पहनने वाली महिला को खोज सकता है। मैगेलन के सीईओ रिचर्ड पार्किंसन ने इस खोज को आश्चर्यजनक, सुंदर और लुभावनी बताया है। उन्होंने कहा कि, टाइटैनिक दो भागों में टूटा हुआ है, जिसका मलवा तीन वर्ग मील में फैला हुआ है। टीम ने फील्ड को इतने विस्तार से मैप किया कि हम उन विवरणों को पकड़ सके।










Click it and Unblock the Notifications