वो कार जिसमें थे दुनिया के सभी ऐशोआराम, हेलीपैड और स्विमिंग के साथ 70 लोगों के बैठने की भी सुविधा
वाशिंगटन, 23 नवंबर। दुनिया में कार का इतिहास काफी पुराना है और तब से लेकर आज तक कई तरह के डिजाइन सामने आ चुके हैं। इनमें से कुछ इतनी आकर्षक होती हैं कि लोग उन्हें हाथों हाथ खरीद लेते हैं, लेकिन कुछ कारें ऐसी भी हुई जिन्होंने अजीबोगरीब डिजाइन के चलते इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। आज हम आपको ऐसी एक कार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके नाम दुनिया की सबसे लंबी कार होने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह कार किसी चलते-फिरते होटल से कम नहीं थी।

दुनिया की सबसे लंबी कार
आपने लेमोजीन कार तो देखी ही होगी, अपनी लंबाई और रॉयल्टी के लिए यह गाड़ी दुनियाभर में मशहूर है। एक सामान्य लेमोजीन की लंबाई लगभग दो कारों जितनी होती है लेकिन आज हम उसे लेमोजीन की बात कर रहे हैं जो किसी ट्रेन के कोच से भी लंबी थी। इस कार को लोग 'द अमेरिकन ड्रीम' के नाम से जानते थे, इस कार को दुनिया की सबसे लंबी कार होने का खिताब हासिल है। इतना ही नहीं इसमें दुनिया की सभी ऐशोआराम की चीजे थीं।

10 मंजिला इमारत जितनी लंबाई
साल 1986 में 100 फीट लंबी 'द अमेरिकन ड्रीम' के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज किया गया था, उस जमाने में इसे देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लग जाती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी लंबाई करीब 10 मंजिला इमारत जितनी थी। हालांकि यह कार किसी कंपनी द्वारा नहीं बनाई गई थी बल्कि इसे गाड़ियों के जाने-माने डिजाइनर जे ओरबर्ग ने एक फिल्म के लिए डिजाइन किया था। अमेरिका के कैलिफॉर्निया जे ओरबर्ग कई कारों को नया रंग-रूप दे चुके हैं।

हेलीपैड, मिनी गोल्फ कोर्स और स्वीमिंग पूल भी
जे ओरबर्ग को कारों का बहुत शौक था, वह हमेशा लोगों की डिमांड पर उनके मनमुताबिक कार डिजाइन किया करते थे। 'द अमेरिकन ड्रीम' कार सिर्फ अपनी लंबाई के लिए ही चर्चा में नहीं थी बल्कि इसमें खासियतों का खजाना था। इस कार के ऊपर हेलीपैड, मिनी गोल्फ कोर्स और एक स्विमिंग पूल भी था। इसके अलावा कार के अंदर, बाथटब, जकूजी, कई टीवी, फ्रिज, टेलीफोन थे। इतना ही नहीं इस कार में एक साथ 70 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी।

लगाए गए थे 26 पहिए
इन सब के बावजूद ये कार सड़क पर आराम से चलती थी, इसमें कुल 26 पहिए लगाए गए थे और इसे दोनों साइड से चलाया जा सकता था। कार को रफ्तार देने के लिए इसमें दोनों ओर V8 इंजन लगाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को तैयार करने में जे ओहरबर्ग को 12 साल लगे। इसके बाद यह कार सड़कों पर उतरी और फिर दुनिया की सबसे लंबी गाड़ी के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई।

एक घंटे का किराया?
आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे फिल्मों में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था, लेकिन इसके लिए मेकर्स को पर घंटे मोटा किराया चुकाना पड़ता था। इस कार का किया प्रति घंटे 7 हजार से 15 हजार होता था। हालांकि अब 'द अमेरिकन ड्रीम' कार कबाड़ हो चुकी है और एक रिपोर्ट के मुताबिक इसे फिर से रिस्टोर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कार की कई तस्वीरें हैं जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Viral Video: देवदूत बनकर आया इंसान, बेहोश ड्राइवर की जान बचाने के लिए अपनी कार कर दी कुर्बान












Click it and Unblock the Notifications