लंदन में खुल रहा है दुनिया का पहला 'नेकेड रेस्टोरेंट', 15,624 लोग वेटिंग लिस्ट में
लंदन। दुनिया में यूं तो कई अजब-गजब तरह के रेस्टोरेंट्स के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि एक रेस्टोरेंट ऐसा है जहां पर उन मेहमानों को खाना खाने का मौका मिलेगा जो न्यूड होंगे।

नाम हिंदी है द बुनियादी
जी हां, लंदन में जून में एक ऐसा ही रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है जहां पर न्यूड मेहमानों की आवभगत होगी। इस रेस्टोरेंट का नाम है हिंदी है और इसे द बुनियादी नाम दिया गया है।
42 लोगों की क्षमता
इस रेस्टोरेंट की कैपेसिटी सिर्फ 42 लोगों की है लेकिन अभी तक 15,624 से ज्यादा लोग बुकिंग करा चुके हैं और वेटिंग लिस्ट में हैं। रेस्टोरेंट की शुरुआत यूके में कई रेस्टोरेंट्स प्रोजेक्ट्स को संचालित करने वाली कंपनी लॉलीपॉप कर रही है।
क्यों आया ऐसा आइडिया
इस रेस्टोरेंट के मालिक सेब लियॉल कहते हैं कि वह अलग-अलग तरह के व्यंजनों के शौकीनों को एक ऐसा अनुभव देना चाहते थे जिसमें कोई केमिकल, कोई आर्टिफिशयल कलर, कोई बिजली, गैस या फिर फोन और यहां तक कि कोईकपड़ा न शामिल हो। जहां पर लोग सच्ची आजादी और इसके विचार का अनुभव कर सकें।
खास बातें
- इस रेस्टोरेंट के केबिन बांस के बने हैं और कई पार्टिशन हैं।
- रेस्टोरेंट में हाथ से बने मिट्टी के बर्तनों में खाना सर्व किया जाएगा।
- ग्राहकों को लकड़ी के फर्नीचर पर बैठना होगा।
- रेस्टोरेंट में खाना गैस पर नहीं बल्कि लकड़ी पर पकाया जाएगा।
- शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की डिशेज लोगों को सर्व की जाएंगी।
- रेस्टोरेंट फर्स्ट कम फर्स्ट गेट के आधार पर टिकट्स दे रहा है।
- ग्राहकों को चेंजिंग रूम और लॉकर्स की सुविधा दी जाएगी।
- ग्राहकों को अपने केबिन तक जाने के लिए गाउन भी दिया जाएगा।
- फोटोग्राफी बैन है और एक केबिन उनके लिए भी है जो कपड़े पहनकर डिनर करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications