Video: एयरपोर्ट पर सामान वाली बेल्ट पर 'लाश' देखकर पैसेंजर डरे, हकीकत पता लगी तो नहीं रुकी हंसी
लंदन, 23 मई: एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद यात्री अपने लगेज के लिए कन्वेयर बेल्ट के पास खड़े होकर इंतजार करते हैं। अगर आपने फ्लाइट में सफर किया होगा, तो आप अच्छे से समझ गए होंगे कि यहां किस चीज की बात हो रही है। अगर नहीं तो बता दें यह वो जगह होती है, जहां एक बेल्ट वाली मशीन पर सवारियों का सामान आता है, जिसके बाद लोग अपना-अपना बैग उठाकर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लंदन के किसी एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। जहां लगेज बेल्ट पर एक ऐसी अजीबोगरीब मुड़ी हुई चीज दिखाई दी, जो हूबहू डेडबॉडी की तरह दिखाई दे रही थी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग दंग रहे गए।

एयरोर्ट पर पहुंची लाश!
दरअसल, यह हैरान कर देने वाला वीजियो हाल ही में एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया अकाउंट वायरल हॉग पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है, जो लोगों को डराने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर वो है क्या? लेकिन जब इसकी सच्चाई सामने आई तो खुद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

एयरपोर्ट पर लोगों के उड़े होश
वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि लाश जैसी चीज कन्वेयर बेल्ट पर आकर आगे बढ़ रही है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों की उससे नजर नहीं हट पा रही। देखने पर किसी इंसान की लाश जैसी वस्तु, कागज और टैप से चारों तरफ से पैक की गई है, जो किसी को सोचने पर मजबूर कर देगी कि यह सच में लाश है, लेकिन हकीकत क्या है, जानिए...

डेडबॉडी नहीं यह है वो चीज
अब बात इस सामान की करें तो सच्चाई यह है कि यह कोई लाश नहीं है, बल्कि एक पुतला है, जिसे अक्सर आपने कपड़े की दुकानों में रखा हुआ देखा होगा। बताया जा रहा है कि यह मैनिक्विन लैंप है, जिसका मतलब है एक ऐसा लैंप, जिसको इंसान का आकार दिया गया है। जो अपने सामान के इंतजार में खड़े लोगों को डरा रहा है।

डेडबॉडी जैसे दिखने वाला Video वायरल
इस वीडियो वायरल को इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस लैंप ने एयरपोर्ट पर खड़े पैसेंजर को ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर देखने वाले यूजर्स को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। वैसे गौर करने वाली बात यहां एक यह भी है अगर ऐसी कोई संदिग्ध चीज होती तो पहले ही पकड़ ली जाती, क्योंकि एयरपोर्ट पर चेकिंग के पुख्ता इंतजाम होते हैं। खैर छोड़िए आप भी वीडियो का मजा लिजिए...(Video खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications