चंडीगढ़ : मर्डर का लाइव वीडियो, सरेआम सरपंच की गोली मारकर हत्या, देखते रहे लोग
दिनदहाड़े सरपंच की सड़क पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई और वहां मौजूद सैकड़ों लोग तमाशा देखते रहे।
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सड़कों पर सरेआम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई और वहां मौजूद सैकड़ों लोग दर्शक बने देखते रहे। होशियारपुर के पिंड खुर्दा के सरपंच सतनाम को दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया गया। इस घटना में सतनाम की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश को वजह बताते हुए 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सड़क पर हत्या का ये पूरा वीडियो सड़क के दूसरे किनारे पर खड़े किसी शख्स ने मोबाइल से बना लिया। हत्या का ये सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास सतनाम सिंह खड़ा है और ट्रकों के बीच से एक आदमी हाथ में राइफल लिए आता है और सफेद कपड़े वाले शख्स को एक के बाद एक 7 गोली मार देता है। गोली लगने के बाद सतनाम सड़क पर गिर जाता है।
हमलावर का मन इतने पर भी नहीं मानता है और वो उसपर धारदार हथियार से हमला करता है। वहां सड़क पर सैकड़ों की भीड़ होती है। लोग आते-जाते सतनाम को मरते हुए देखते है, लेकिन किसी ने उसकी मदद करने की कोशिश नहीं की। लोग सारा तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। हमले के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। देखिए सरेआम सड़क पर हत्या का ये लाइव वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications