Video:दो साल की बच्ची ने अपने पापा का किया ऐसा मेकअप, Makeup Skill देख दंग रह गए लोग
दो साल की बच्ची ने अपने पापा का किया ऐसा मेकअप, Makeup Skill देख दंग रह गए लोग video
little girl's makeup skill : सोशल मीडिया पर बच्चों के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। बच्चों की मासूम हरकतों से तमाम वीडियो हर दिन सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें मासूम बच्ची की मासूमियत और उसकी हरकत ने यूजर्स का दिल जीत लिया है।

बच्ची ने बताया वो पापा का मेकअप कर रही
दरअसल, ये बच्ची जिसकी उम्र महज लगभग दो साल होगी वो मासूतियत से बता रही है कि वो अपने पापा का मेकअप कर रही है। वहीं उसके पापा उसके सामने सोफे पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।

मां ने किया है ये वीडियो शूट
इस बच्ची का वीडियो उसकी मां ने सूट किया है। जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिममें बच्ची बताती है कि वो अपने डैडी का मेकअप कर रही है। कैमरा फिर पापा की ओर जाता है और बेटी के द्वारा किए गए आंखों के मेकअप को करीब से दिखाया जाता है।

मां बेटी की मेकअप स्किल्स से हुई काफी
वीडियो शूट कर रही मां अपनी बेटी के मेकअप स्किल्स से काफी प्रभावित नजर आती हैं क्योंकि बच्ची ने अपने पापा का बहुत सही से आंखों के ऊपर शेड का इस्तेमाल कर मेकअप किया था।

वायरल हो रहा ये वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस प्यारे से वीडियो के देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जा रही है।
मेकअप देख यूर्जस् कर रहे ये कमेंट
इंटरनेट पर वीडियो में दिख रही बच्ची पर प्यार बरसा रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, "लव डैड्स जो इस तरह की चीतें बच्चों को करने देते हैं। कुछ लोग मेकअप देखकर हैरान है कि उसने बड़ी महिलाओं की तहर अच्छे से मेकअप किया। वहीं एक ने लिखा ब्यूटीफुल बेबी गर्ल,।












Click it and Unblock the Notifications