मां की डायमंड रिंग चुराकर बच्चे ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, VIDEO हुआ वायरल
असली डायमंड रिंग के साथ 6 साल के बच्चे ने किया अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज।
नई दिल्ली। बचपन मासूम होता है। उसे सही-गलत का पता नहीं होता। वो जो अपने आसपास देखता है उसी को करने की कोशिश करता है। ऐसा ही कुछ मिली और टॉमी के साथ हुआ। दोनों ब्रिटेन के एक स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ते हैं।

6 साल के टॉमी ने अपनी मां की डायमंड ली और उसे मिली को देकर उसे प्रपोज किया। लड़की ने इसके बारे में अपने पिता को बताया। इस प्रपोजल के बारे में बच्ची के पिता ने बताते हुए एक वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मिली ने पैरेंट्स को बताया कि लड़के ने उसे प्रपोज करने के साथ ही रिंग भी दी है।
उसके माता-पिता को लगा कि वह कोई नकली रिंग या कैंडी रिंग होगी। लेकिन मिली के बैग से कुछ निकला उसे देखकर वो भी हैरान रह गए। दरअसल टॉमी ने उसे असली डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग बच्चे की मासूमियत पर कमेंट कर रहे हैं। मिली के पिता ने इस बात की जानकारी टॉमी के परिवारवालों को दी और उनकी रिंग उन्हें लौटा दी। आप भी देखें ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications