Viral Video: चलती गाड़ी के सामने अचानक आया शेरों का झुंड, फिर डर के मारे ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी मन खुश हो जाए। इस वीडियो में शेरनी और उनके छोटे बच्चे सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी सड़क पार करते हुए घास के मैदान की ओर चले जाते हैं। इस 1 मिनट के वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। यह वीडियो लोगों को इतना ज्यादा पसंद आया कि इसे अभी तक 50.1 हजार लोगों ने देख लिया है।

Recommended Video

    चलती Car के सामने अचानक आए Lionesses और Cubs, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा | वनइंडिया हिंदी
    सड़क पर एक कार खड़ी है

    सड़क पर एक कार खड़ी है

    वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि सड़क पर एक कार खड़ी है। जबकि इससे थोड़ी ही दूरी पर शेरनी और उनके बच्चे हैं। ड्राइवर अपनी कार रोककर शेरनी और उनके बच्चों के जाने का इंतजार करने लगता है। उनके दूर जाने के बाद भी ड्राइवर कार को आगे बढ़ाता है। आप इस वीडियो में देखेंगे कि शेरनी और उनके बच्चे सड़क पार करते हुए घास वाले मैदान में चले जाते हैं। शेरनी के बच्चों के सड़क पार करने वाले इस वीडियो में सबसे मजेदार चीज है इन बच्चों का लाइन बनाकर आराम-आराम से सड़क पार करना।

    हजारों लोगों ने लाइक किया वीडियो

    हजारों लोगों ने लाइक किया वीडियो

    बता दें सुशांत नंदा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'बस शेरनी के बच्चों को गिनते रहें। एक के पीछे एक का इस तरह से इतने सारे बच्चों को देखना बेहद खूबसूरत नजारा है।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अबतब 4.3 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। जबकि 902 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।

    वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं

    वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'कमाल है, मैं 13-14 शेरनी के बच्चों को गिन सकता हूं।' एक यूजर्स ने मजे लेते हुए कहा- 'Cub तक आते रहेंगे?' अधिकतर यूजर्स कमेंट में पूछ रहे हैं कि ये वीडियो कहां का है। जबकि कुछ खुद ही बता रहे हैं कि ये वीडियो गिर के जंगलों का है। शेरनी और उनके बच्चों का ये वीडियो लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।

    वायरल वीडियो: 15 फीट गहरी खाई में गिरा हाथी, फिर रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+