गुजरात की सड़कों पर गूंजी शेर की दहाड़, गिर नेशनल पार्क से सामने आया शानदार Video
Gujarat Gir Lion Video: गुजरात के गिर नेशनल पार्क से एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शेरों का एक झुंड शेरनियों और कुछ बच्चों के साथ नजर आ रहा है। अमेरली जिले का ये वीडियो है, जो रात का बताया जा रहा है। क्लिप देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
देखते ही देखते क्लिप तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुआ और इसने लोगों का ध्यान खींचा। रात के अंधेरे में शेर के पूरे परिवार को सड़क पार करते हुए देखना किसी शानदार नजारे से बिल्कुल भी कम नहीं है। ये कुछ ऐसा है, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है। बता दें कि गिर जंगल में शेरों की अच्छी खासी तादाद है।

बता दें कि साल 2015 में यहां शेरों की कुल संख्या 523 थी जबकि साल 2020 तक ये बढ़कर 647 हो गई। गिर जंगल में शेरों की बढ़ती संख्या एक काफी सुखद बात है। पर्यावरण मंत्रालय की रिपोर्ट की मानें तो अब शेरों की संख्या जलवायु परिवर्तन की वजह से काफी हद तक कम हो गई है।
बता दें कि शेर गुजरात के नौ जिलों में हैं। इनमें जूनागढ़, सोमनाथ, अमेरेली, भावनगर, बोताद, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट और सुरेंद्रनगर हैं। ये बहुत बड़े एरिया हैं, डो 30,000 स्कावयर किलोमीटर तक फैले हुए हैं। इसे शेरों का गढ़ भी कहा जाता है।
दुर्भाग्य से कई जगहों पर शेरों की संख्या में काफी हद तक कमी भी आई है। गुजरात के राज्य मंत्री मुलुभाई बेरा ने बताया कि इस माह की शुरुआत में यहां 239 शेर थे, इसमें से 126 बच्चे थे। दो सालों में कई सारे शेरों की मौत भी हो चुकी है। ये सारी मौतें काफी दुखद हैं।












Click it and Unblock the Notifications