VIDEO: देखते ही देखते कबाड़ा हो गई सवा 2 करोड़ की लैम्बोर्गिनी कार, सिर पकड़ रोता रहा ड्राइवर
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लेम्बोर्गिनी स्पोर्ट्स कार एक्सिडेंट का एक वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे चंद सेकेंड में 2 करोड़ रुपए से अधिक की कार पेड़ और फिर दीवार से टकरा कर चकनाचूर हो जाती है। यह सब कुछ ड्राइवर की गलती से हुआ जो कि लॉन्च इवेंट में भीड़ को दिखाने के लिए लेम्बोर्गिनी कार को सड़क पर दौड़ा रहा था।

लेम्बोर्गिनी के इस स्पोर्ट्स कार की कीमत 2 करोड़ 28 लाख रुपए बताया जा रहा है। दरअसल ड्राइवर जैसे की कार की सीट पर बैठता है और भीड़ के सामने फर्राटा भरने की कोशिश करता है वह कार पर से नियंत्रण खो देता है और कुछ ही दूरी पर पेड़ और दीवार से टकरा जाती है। यह नाजार देख लोग कार के पास दौड़ते हैं और ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। ड्राइवर तो बच जाता है लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है। खबरों के मुताबिक, महंगी लेम्बोर्गिनी कार को नुकसान पहुंचाने के बाद ड्राइवर खुद को नहीं रोक पाया है वहीं रोने लगा।
इस वीडियो को YouTube चैनल सुपरकार्स ऑन द स्ट्रीट पर अपलोड किया गया है। वीडियो अपलोडर ने कहा कि मैं आज सुबह एक कार्यक्रम में वीडियो शूट कर रहा था जहां पर यह देखने को मिला है। एक लेम्बोर्गिनी हुराकैन परफॉर्मेंट लॉन्चिंग के दौरान ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो देता है और बड़ा हादसा हो जाता है। इसकी वजह से वहां ट्रैफिक भी प्रभावित होता है। संयोग की बात कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, ड्राइवर ठीक है लेकिन वो क्षतिग्रस्त कार को देखकर उसे बहुत दुख है। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। खासकर अगला बोनट और ड्राइवर की साइड का हिस्सा जो कि पेड़ से टकराया पूरी तरह से डैमेज हो गया है।
यह भी पढ़ें- इस जिम में 1400 रुपए देकर मार खाने आते हैं लोग, बिकिनी में खूबसूरत रेसलर्स करती हैं जमकर धुलाई












Click it and Unblock the Notifications