Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पत्नी के पास जाना बुरा सपना'! फ्लाइट में 'जोक' सुन लेडी ने कही दिल छू लेने वाली बात

नई दिल्ली, 16 सितंबर। कई दंपति ऐसे हैं जिनमें ऐसी बॉन्डिंग होती है वो कभी एक दूसरे की बुराई नहीं करते। लेकिन कई पति ऐसे भी जो अक्सर पत्नियों की निंदा करते रहते हैं। थाई एयरवेज फ्लाइट्स में इन्हीं बातों को लेकर बातीचत के दौरान महिलाओं पर जोक्स सुन एक महिला ने दिल छू लेने वाली बात कही है। कुछ तमिल लोगों के बीच अपनी पत्नियों के पास जाने की बात बुरा सपना जैसा मानने पर महिला ने ये टिप्पणी की है।

Thai Flight

थाई फ्लाइट में तमिल पुरुषों के बीच हो रहे मजाक से जुड़ा ये वीडियो ट्विटर अकाउंट @Vaishnavioffl से किया गया है। जो महिला वैष्णवी वालिया के नाम पर है। वैष्णवी ने अपने ट्विट विडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "मेरा मतलब है कि ये पुरुष ही हैं जो इस बात का मजाक उड़ाते हैं कि अपनी पत्नियों के पास वापस जाना एक बुरा सपना है। वो उस तरह के हैं जो शायद 'बिजनेस ट्रिप' पर जाते हैं। जबकि उनकी पत्नी बच्चों की देखभाल करने के लिए घर पर ही रहती है।"

वीडियो पोस्ट करने के बाद महिला ने लिखा, "कल मैंने महिलाओं को लेकर काफी शर्मिंदगी महसूस की। हर देश में इस तरह के असभ्य लोग हैं,लेकिन मैंने चेन्नई-बैंकाक और चेन्नई-दुबई जैसे मार्गों पर कई बार देखा है। बैंकाक जाने वाले भारतीय पुरुषों में यह सामान्य व्यवहार है। बीकेके-एमएए की उड़ान में तमिल व्यक्तियों की बातचीत और व्यवहार कुछ ऐसा था जो मेरे लिए काफी अलग था।

सोशल मीडिया पर ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 24.9 K बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने लिखा, "थाई एयरवेज इससे पहले दो व्यक्तियों ने अपनी पत्नियों को अपने दोस्तों के साथ बैंकॉक में यात्रा का आनंद लेने के लिए छोड़ दिया था। दोस्त पत्नियों के साथ बहुत बुरा व्यवहार कर रहे थे। हवाई अड्डे के गेट से लेकर विमान के अंदर भी उनका व्यवहार वैसा ही रहा। यहां तक मना करने पर उन्होंने थाई एयरवेज के केबिन क्रू के साथ भी गलत व्यवहार किया।"

जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, "बेहद घिनौना व्यवहार.. हर किसी को कम से कम सार्वजनिक शालीनता बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। टिकट है इसका मतलब ये नहीं है कि यह आपकी अपनी मनमाने तरीके से कुछ भी करें। मुझे ऐसे लोगों से नफरत है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+