Bold फोटो शेयर कर बुरी फंसी लेडी डॉक्टर, लाइसेंस हुआ कैंसिल, देश छोड़ने पर भी पाबंदी
Bold फोटो शेयर कर बुरी फंसी लेडी डॉक्टर, लाइसेंस हुआ कैंसिल, देश छोड़ने पर भी पाबंदी
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान में महिलाओं को लेकर अजीबों-गरीब कानून और नियम लागू किए जा रहे हैं। उनके कपड़े, उनके काम, उनकी आजादी पर पाबंदियां लगाई जा रही है। अफगानिस्तान में तालिबानी कानूनों की चर्चा दुनियाभर में हो रही है, लेकिन अफगानिस्तान अकेला देश नहीं है, जहां महिलाओं को लेकर अजीब नियम बनाए जा रहे हैं। हाल ही में म्यांमार में एक महिला डॉक्टर पर ऐसी पाबंदियां लगाई गई, जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है।

लेडी डॉक्टर की बोल्डनेस बनी मुसीबत
म्यांमार में रहने वाली लेडी डॉक्टर नांग म्वी सान (Nang Mwe San) की बोल्डनेस, उनकी हॉटनेस उनके लिए मुसीबत बन गई। लेडी डॉक्टर ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जिसके बाद उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया और तालिबानी फरमान सुनाकर उन्हें तालिबानी सजा सुना दी गई।

बोल्ड तस्वीरों के चक्कर में कैंसिल हो गया लाइसेंस
म्यांमार की डॉक्टर नांग म्वी सान को अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिय़ा पर शेयर करने की सजा मिली। उनकी डॉक्टरी लाइसेंस को रद्द कर दिया गया। बोल्डनेस के चक्कर में उन्हें अपने काम से अलग कर दिया गया। अब वो किसी मरीज का इलाज नहीं कर सकती है। इतना ही नहीं लेडी डॉक्टर के ट्रैवल पर भी बैन लगा दिया गया।

देश छोड़कर पर भी पाबंदी
डॉक्टर नांग म्वी सान मेडिकल लाइसेसं कैंसिल रद्द होने के बाद म्यांमार छोड़कर जाना चाहती थी, लेकिन प्रशासन ने उनके ट्रैवल पर भी बैन लगा दिया है। उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। डॉक्टर ने बताया कि वो अपने बीमार पिता से मिलने बैंकॉक जाना चाहती है, लेकिन इन पाबंदियों के कारण देश से बाहर नहीं निकल पा रही है। नांग म्वी ने बताया कि वो हमेशा से एक मॉडल बनना चाहती थी, लेकिन पिता और परिवार के दवाब में आकर उन्होंने डॉक्टरी की, लेकिन वो अपने शौक को बरकरार रखना चाहती थी, इसलिए वो मॉडलिंग करती रही, अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने साथ हो रहे इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई है।
VIDEO: जयमाला की जगह दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को पहनाए जहरीले सांप, दिया खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications